अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में दो पाकिस्तानी गिरफ्तार

By भाषा | Published: September 14, 2021 09:30 AM2021-09-14T09:30:12+5:302021-09-14T09:30:12+5:30

Two Pakistanis arrested for illegally entering US | अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में दो पाकिस्तानी गिरफ्तार

अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में दो पाकिस्तानी गिरफ्तार

न्यूयार्क, 14 सितंबर अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में सीमा गश्ती एजेंटों ने यहां दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सीमा अधिकारियों को एक सितंबर को किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि अमेरिका और कनाडा की सीमा के पास दो संदिग्ध व्यक्ति सड़क पर घूम रहे हैं।

गश्ती एजेंटों ने दोनों व्यक्तियों को पकड़ा जिसके बाद पता चला कि वे पाकिस्तान के नागरिक हैं और उनके पास अमेरिका में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है।

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि आफताब अकबर हुसैन (41) को आव्रजन न्यायाधीश द्वारा 2013 में अमेरिका से निकाल दिया गया था। उसे कैलिफोर्निया में मादक पदार्थ (एक्सटेसी) रखने का दोषी ठहराया गया था और दो साल की जेल हुई थी।

हुसैन पर अवैध तरीके से दोबारा देश में घुसने का आरोप भी दर्ज किया गया है जिसके लिए उसे जुर्माना और दो साल कैद की सजा हो सकती है। विभाग ने कहा कि 33 वर्षीय दूसरा व्यक्ति कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से घुसा था और उसे वापस कनाडा भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two Pakistanis arrested for illegally entering US

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे