भूख से तड़प रहे हैं यमन के दो करोड़ लोग, ढाई लाख लोग कर रहे हैं तबाही और कुपोषण का सामना

By भाषा | Published: December 11, 2018 10:22 AM2018-12-11T10:22:13+5:302018-12-11T10:22:13+5:30

पहली बार यमन के ढ़ाई लाख लोगों को वैश्विक स्केल पर फेज -5 में रखा गया है। यह स्केल खाद्य असुरक्षा तथा कुपोषण की भयावहता को दर्शाता है।

twenty million people are hungry in yemen | भूख से तड़प रहे हैं यमन के दो करोड़ लोग, ढाई लाख लोग कर रहे हैं तबाही और कुपोषण का सामना

भूख से तड़प रहे हैं यमन के दो करोड़ लोग, ढाई लाख लोग कर रहे हैं तबाही और कुपोषण का सामना

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि युद्ध प्रभावित यमन में दो करोड़ लोग भूख का और कम से कम ढ़ाई लाख लोग तबाही का सामना कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता के प्रमुख मार्क लोकॉक ने संवाददाताओं को बताया कि देश में तेजी से हालात खराब हो रहे हैं और यह चिंता का विषय है।



 

उन्होंने कहा कि पहली बार यमन के ढ़ाई लाख लोगों को वैश्विक स्केल पर फेज -5 में रखा गया है। यह स्केल खाद्य असुरक्षा तथा कुपोषण की भयावहता को दर्शाता है। इस स्केल में फेज -5 भुखमरी, मौत और गरीबी को दर्शाता है।

लोकॉक और संयुक्त राष्ट्र में मानवीय मामलों के अवर महासचिव ने कहा है कि ये लोग चार प्रांतो ताएज , सादा , हज्जा और हेदोदिया में रह रहे हैं जहां संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है।

Web Title: twenty million people are hungry in yemen

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे