मकालू पर्वत शिखर से नीचे उतरते समय तीसरे भारतीय पर्वतारोही की मौत

By भाषा | Published: May 17, 2019 03:32 PM2019-05-17T15:32:58+5:302019-05-17T15:32:58+5:30

मकालू पर्वत शिखर से नीचे उतरते समय एक भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कुछ दिन पहले ही देश के दो पर्वतारोहियों की हिमालयी देश में मौत हो गयी थी। नेपाल पर्यटन मंत्रालय की अधिकारी मीरा आचार्य ने बताया कि 8,485 मीटर ऊंचे शिखर से नीचे उतरने के दौरान नारायण सिंह की बृहस्पतिवार रात ‘कैम्प 4’ में मौत हो गयी।

Third Indian mountaineer dies on Mount Makalu in Nepal. | मकालू पर्वत शिखर से नीचे उतरते समय तीसरे भारतीय पर्वतारोही की मौत

मकालू दुनिया का पांचवां सबसे ऊंची चोटी वाला पर्वत है।

Highlightsआचार्य ने बताया, ‘‘भारतीय पर्वतारोही नारायण सिंह की शिखर से नीचे उतरते समय ‘कैम्प 4’ में मौत हुई।’’पश्चिम बंगाल से दो भारतीय पर्वतारोही बिप्लब वैद्य (48) और कुंतल करार (46) की कंचनजंघा शिखर पर्वत के पास बुधवार को नेपाल में मौत हो गयी।

नेपाल स्थित दुनिया के पांचवें सर्वोच्च पर्वत शिखर पर चढ़ायी के अभियान के दौरान मकालू पर्वत शिखर से नीचे उतरते समय एक भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गयी।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कुछ दिन पहले ही देश के दो पर्वतारोहियों की हिमालयी देश में मौत हो गयी थी। नेपाल पर्यटन मंत्रालय की अधिकारी मीरा आचार्य ने बताया कि 8,485 मीटर ऊंचे शिखर से नीचे उतरने के दौरान नारायण सिंह की बृहस्पतिवार रात ‘कैम्प 4’ में मौत हो गयी।

आचार्य ने बताया, ‘‘भारतीय पर्वतारोही नारायण सिंह की शिखर से नीचे उतरते समय ‘कैम्प 4’ में मौत हुई।’’ यह कैंप मकालू पर्वत पर स्थित है। ऊंचाई से संबंधित व्याधियों के कारण पश्चिम बंगाल से दो भारतीय पर्वतारोही बिप्लब वैद्य (48) और कुंतल करार (46) की कंचनजंघा शिखर पर्वत के पास बुधवार को नेपाल में मौत हो गयी।

कंचनजंघा शिखर पर्वत दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। बुधवार शाम से ही चिली का एक पर्वतारोही भी कंचनजंघा पर्वत के ‘कैम्प-4’ से लापता है। मकालू दुनिया का पांचवां सबसे ऊंची चोटी वाला पर्वत है। यह एवरेस्ट पर्वत के 19 किलोमीटर दक्षिणपूर्व महालंगूर हिमालय पर्वतमाला में नेपाल और चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के बीच सीमा पर स्थित है।

मार्च से जून के अंत तक सैकड़ों पर्वतारोही दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत हिमालय की चोटी पर चढ़ाई के लिये नेपाल आते हैं। 

Web Title: Third Indian mountaineer dies on Mount Makalu in Nepal.

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे