तंजानिया में नौका डूबने से मरने वालें की संख्या हुई 131, प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आदेश
By भाषा | Published: September 22, 2018 05:32 AM2018-09-22T05:32:22+5:302018-09-22T05:32:22+5:30
राहत एवं बचावकर्मी अभी दर्जनों अन्य लोगों की तलाश में जुटे हैं। मीडिया के मुताबिक एमवी न्येरेरी नाम की नौका पर क्षमता से दोगुना, करीब 200 यात्री सवार थे।
नैरोबी, 22 सितंबर: तंजानिया में विक्टोरिया झील में एक नौका के डूबने की घटना में मरने वालों की संख्या 131 हो गई है। इसके साथ ही देश के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली ने नौका प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
राहत एवं बचावकर्मी अभी दर्जनों अन्य लोगों की तलाश में जुटे हैं। मीडिया के मुताबिक एमवी न्येरेरी नाम की नौका पर क्षमता से दोगुना, करीब 200 यात्री सवार थे। यह नौका गुरूवार को उकारा द्वीप पर तट के पास डूब गयी।
तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मैगुफली ने घटना को लेकर नौका प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। उन्होंने घटना के चलते चार दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की और कहा कि हादसे में कम से 131 लोग मारे गए हैं। राष्ट्रपति जॉन मैगुफली के प्रवक्ता गेर्सन सिगवा ने 20 सितंबर को सरकारी टेलीविजन पर जानकारी दी थी कि खबरों के अनुसार हादसे में 40 से अधिक लोगों की मौत हुई है।