लाइव न्यूज़ :

Syria Civil War: क्रूर तानाशाहीपूर्ण शासन और असद शासन का पतन?, जो बाइडन बोले-ऐतिहासिक अवसर, 50 साल बाद हजारों निर्दोष सीरियाई लोगों को न्याय?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 09, 2024 10:52 AM

Syria Civil War: बशर असद को सत्ता से बेदखल करने वाले सीरियाई विपक्ष का नेतृत्व ‘हयात तहरीर अल-शाम’ करता है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ‘हयात तहरीर अल-शाम’ को एक आतंकवादी संगठन मानता है।गौरवशाली देश का बेहतर भविष्य बनाने का ऐतिहासिक अवसर है।व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) में बात कही।

Syria news: अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को कहा कि सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन का पतन देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि असन शासन ने बीते 50 साल में हजारों निर्दोष सीरियाई लोगों के साथ क्रूरता की, उन्हें प्रताड़ित किया और उनकी जान ली। कई वर्षों के हिंसक गृहयुद्ध और बशर अल-असद एवं उनके परिवार के दशकों के नेतृत्व के बाद विद्रोही समूहों के देश पर कब्जा कर लिया जिसके कुछ घंटों बाद बाइडन ने व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) में यह बात कही।

बाइडन ने कहा, ‘‘सीरिया में 13 साल के गृहयुद्ध और बशर असद तथा उनके पिता के करीब आधी सदी से अधिक समय तक क्रूर तानाशाहीपूर्ण शासन के बाद विद्रोही ताकतों ने असद को अपने पद से इस्तीफा देने एवं देश से भागने पर मजबूर कर दिया। हमें मालूम नहीं है कि वह कहां है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि वह रूस की राजधानी मॉस्को में है।

आखिरकार, असद शासन का पतन हो गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस शासन ने सैकड़ों हजारों निर्दोष सीरियाई लोगों पर अत्याचार किया, उन्हें प्रताड़ित किया और उनकी जान ली। इस शासन का पतन न्याय का एक मौलिक कार्य है। यह सीरिया में लंबे समय से पीड़ित लोगों के लिए अपने गौरवशाली देश का बेहतर भविष्य बनाने का ऐतिहासिक अवसर है।’’

बाइडन ने कहा कि यह जोखिम और अनिश्चितता का भी समय है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में हिज्बुल्ला, ईरान और रूस का असद शासन को समर्थन खत्म हो गया है। वह इस पूरे घटनाक्रम को सीरिया के लोगों के लिए अब एक नए अवसर के रूप में देख रहे हैं।

असद को सत्ता से बेदखल करने वाले सीरियाई विपक्ष का नेतृत्व ‘हयात तहरीर अल-शाम’ करता है। अमेरिका ‘हयात तहरीर अल-शाम’ को एक आतंकवादी संगठन मानता है जिसका संबंध अल-कायदा से है। हालांकि, समूह का कहना है कि उसने अल-कायदा से संबंध तोड़ लिए हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडनसीरियाबशर अल-असद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

विश्वLos Angeles wildfires: 16 की मौत, 100000 बेघर, 12000 आशियाने खाक?, 135-150 अरब अमेरिकी डॉलर नुकसान, 10 प्वाइंट में समझिए

विश्वUS: राष्ट्रपति के तौर पर इस दिन अंतिम भाषण देंगे जो बाइडन, जानिए तारीख और समय

विश्वUS: अमेरिका में भारतीय नागरिक ने रखी बाल यौन शोषण सामग्री, आरोप किया स्वीकार

विश्व"मैं डोनाल्ड ट्रंप को हरा सकता था लेकिन...", जो बाइडेन ने बताई राष्ट्रपति पद से हारने की वजह

विश्व अधिक खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ओवल ऑफिस जाने वाले पहले अपराधी बने, हश मनी केस में बिना शर्त रिहाई की मिली सजा

विश्वJapan-Russia Bans: 335 वस्तु की सूची, 23 जनवरी से रूस को निर्यात नहीं?, जापान ने हांगकांग के 11, चीन के 7, तुर्की के 8 समूह को किया बैन!

विश्वLos Angeles fires: 10 की मौत और 10000 मकान और इमारत खाक?, नोरा फतेही ने घर खाली किया, प्रियंका चोपड़ा ने साझा कीं, देखें वीडियो

विश्वHottest Year Ever in 2024: टूटे सभी रिकॉर्ड, 2024 सर्वाधिक गर्म वर्ष?, वैश्विक औसत तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक, यहां देखें साल दर साल आंकड़े

विश्वLos Angeles Wildfires: हवाओं की वजह से आग की लपटें तेज, 180,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया; 7 की मौत