श्रीलंका सीरियल ब्लास्टः हालात पर सुषमा स्वराज की करीबी नजर, भारत ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
By भाषा | Published: April 21, 2019 12:25 PM2019-04-21T12:25:09+5:302019-04-21T13:30:00+5:30
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा कि भारत श्रीलंका में लगातार हुए छह विस्फोटों के बाद हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है।
नयी दिल्ली, 21 अप्रैलः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा कि भारत श्रीलंका में लगातार हुए छह विस्फोटों के बाद हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है। स्वराज ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार सम्पर्क में हूं। हम स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।’’ श्रीलंका में भारत के उच्चायोग ने ट्वीट में लिखा कि कोलंबो और बट्टिकलोआ में आज धमाके हुए। हम हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। अगर किसी भारतीय को सूचना या स्पष्टीकरण चाहिए तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- +94777903082 +94112422788 +94112422789.
In addition to the numbers given below, Indian citizens in need of assistance or help and for seeking clarification may also call the following numbers +94777902082 +94772234176
— India in Sri Lanka (@IndiainSL) April 21, 2019
श्रीलंका में तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में एक साथ हुए विस्फोटों में 49 लोगों की मौत हो गई और करीब 300 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेकेरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान गिरजाघरों में हुआ। पुलिस ने बताया कि हमले में तीन गिरजाघरों- कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बाटिकालोआ के एक चर्च को निशाना बनाया गया है।
EAM Sushma Swaraj on multiple blasts in Srilanka: I am in constant touch with Indian High Commissioner in Colombo. We are keeping a close watch on the situation. (file pic) pic.twitter.com/vFZm1u8nky
— ANI (@ANI) April 21, 2019
तीन अन्य विस्फोट पंच सितारा होटलों-शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुआ। कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल के प्रवक्ता डॉक्टर समिंदि समराकून ने बताया कि 300 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कटुवापितियूत्या के सेंट सेबैस्टियन चर्च से किए गए एक फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, ‘‘ हमारे गिरजाघर पर बम हमला , कृपया आएं और मदद करें। संडे टाइम्स की खबर के मुताबिक 24 लोगों की मौत कोलंबो में और 25 लोगों की मौत बाटिकालोओ में हुई है।