इराक में आत्मघाती विस्फोटों में छह लोगों की मौत
By भाषा | Published: January 21, 2021 02:31 PM2021-01-21T14:31:34+5:302021-01-21T14:31:34+5:30
बगदाद, 21 जनवरी (एपी) इराक की राजधानी में बृहस्पतिवार को दो आत्मघाती विस्फोटों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के तीन अधिकारियों और ‘स्टेट टीवी’ ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि मध्य बगदाद में एक व्यावसायिक सेंटर में दो विस्फोट हुए।
इराक के सरकारी टेलीविजन की खबर के अनुसार यह आत्मघाती विस्फोट थे। घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है। सम्पत्ति भी क्षतिग्रस्त हुई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।