दक्षिणी जर्मनी के रोटएम में गोलीबारी छह लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Published: January 24, 2020 08:29 PM2020-01-24T20:29:52+5:302020-01-24T20:29:52+5:30

डीपीए समाचार एजेंसी और बिल्ड अखबार दोनों ने ही गोलीबारी में छह लोगों की मौत होने की खबर दी है। हालांकि, पुलिस प्रवक्ता ने केवल यह पुष्टि की है कि गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं और संभवत: एक से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Six people dead, many injured in firing in Rotem, southern Germany | दक्षिणी जर्मनी के रोटएम में गोलीबारी छह लोगों की मौत, कई घायल

स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

Highlightsसंदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।माना जा रहा है कि निजी कारणों से उसने इस घटना को अंजाम दिया।

दक्षिणी जर्मनी के शहर रोटएम सी में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

डीपीए समाचार एजेंसी और बिल्ड अखबार दोनों ने ही गोलीबारी में छह लोगों की मौत होने की खबर दी है। हालांकि, पुलिस प्रवक्ता ने केवल यह पुष्टि की है कि गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं और संभवत: एक से अधिक लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और माना जा रहा है कि निजी कारणों से उसने इस घटना को अंजाम दिया।

ह्यूस्टन में जोरदार धमाका, कई घर क्षतिग्रस्त 

अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में शुक्रवार तड़के जोरदार विस्फोट हुआ जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और शीशे टूट गए। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। विस्फोट से घबराए लोग सुबह होने से पहले ही जग गए। ह्यूस्टन के अग्निशमन विभाग ने बताया कि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है और प्रभावित क्षेत्र में आपातसेवाएं लागू कर दी गयी हैं।

पुलिस के अनुसार एक इमारत में विस्फोट हुआ और लोगों को उस क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। यह अभी तक पता नहीं लग सका है कि विस्फोट किस चीज में हुआ और इसका क्या कारण था। घायल लोगों की संख्या के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

एक स्थानीय टीवी न्यूज चैनल केपीआरसी 2 के अनुसार उस इलाके में लगभग हर घर को नुकसान पहुंचा है। विस्फोट ने सोए हुए लोगों को झकझोर कर रख दिया। सुरक्षा कैमरों के वीडियो फुटेज में एक बड़ा विस्फोट और आग का गोला हवा में उठता हुआ दिखाई दिया।

Web Title: Six people dead, many injured in firing in Rotem, southern Germany

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे