स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जापान के पीएम शिंजो आबे ने दिया अपने पद से इस्तीफा

By रामदीप मिश्रा | Published: August 28, 2020 02:17 PM2020-08-28T14:17:34+5:302020-08-28T14:18:19+5:30

शिंजो आबे को लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है। इसमें आंत में नासूर और सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। जापान के सत्‍ताधारी दल ने कहा है कि आबे की तबीयत ठीक है, लेकिन उन्हें लागातार हॉस्पिटल जाना पड़ा रहा है।

Shinzo Abe resigns as Japan's Prime Minister | स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जापान के पीएम शिंजो आबे ने दिया अपने पद से इस्तीफा

फाइल फोटो

Highlightsजापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे की घोषणा कर दी है।उन्होंने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों की वजह से पद से इस्‍तीफा दिया है।

टोक्योः जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे की घोषणा कर दी है। उन्होंने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों की वजह से पद से इस्‍तीफा दिया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और उन्‍हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। 

शिंजो आबे को लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है। इसमें आंत में नासूर और सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। जापान के सत्‍ताधारी दल ने कहा है कि आबे की तबीयत ठीक है, लेकिन उन्हें लागातार हॉस्पिटल जाना पड़ा रहा है। बता दें कि गुरुवार को खबरें आई थीं कि शिंजो शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद से लगातार सबकी नजरें उनके ऊपर टिकी हुई थीं। 

शिंजो आबे जापान के ऐसे पहले प्रधानमंत्री रहे हैं जोकि सबसे ज्यादा इस पद रहे। इससे पहले लंबे समय तक इस पद पर पूर्व प्रधानमंत्री तारा कतसूरा रह चुके हैं। वह 1901 से 1913 के बीच इस पद पर तीन बार प्रधानमंत्री बने थे। आबे का यह कार्यकाल 2021 तक था।

हाल के समय में कोरोना वायरस से ठीक से नहीं निपटने के कारण शिंजो आबे की लोकप्रियका पहले के मुकाबले कम हुई है। जापान की क्योडो न्यूज एजेंसी के सर्वे के मुताबिक कहा गया है कि देश में 58.4% लोग कोरोना महामारी से निपटने के सरकार के तरीके से नाखुश हैं। मौजूदा कैबिनेट की अप्रूवल रेटिंग 36% है, जोकि शिंजो के 2012 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से सबसे कम है।

Web Title: Shinzo Abe resigns as Japan's Prime Minister

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे