जापान में भीषण भूकंपः अबतक 4 लोगों की मौत, 90 से ज्यादा घायल

By अनिल शर्मा | Published: March 17, 2022 09:07 AM2022-03-17T09:07:33+5:302022-03-17T09:14:06+5:30

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बृहस्पतिवार तड़के फुकुशिमा और मियागी प्रांत के तटों पर सुनामी के लिए अपनी कम जोखिम वाली चेतावनी वापस ले ली है।

Severe earthquake in Japan 4 people killed more than 90 injured | जापान में भीषण भूकंपः अबतक 4 लोगों की मौत, 90 से ज्यादा घायल

जापान में भीषण भूकंपः अबतक 4 लोगों की मौत, 90 से ज्यादा घायल

Highlights उत्तरी जापान के फुकुशिमा तट पर बुधवार रात को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आयाहादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हो गए

तोक्योः उत्तरी जापान के फुकुशिमा तट पर बुधवार रात को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हो गए। जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने बृहस्पतिवार सुबह संसद के एक सत्र में कहा कि भूकंप के दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 97 अन्य घायल हुए हैं।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने गुरुवा तड़के फुकुशिमा और मियागी प्रांत के तटों पर सुनामी के लिए अपनी कम जोखिम वाली चेतावनी वापस ले ली है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार रात 11 बजकर 36 मिनट पर आए भूकंप का केन्द्र समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो 2011 में नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी। 

न्यूज एजेंसी एफपी ने टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से बुधवार को बताया था कि तेज भूकंप के बाद जापान में करीब 20 लाख घरों में बत्ती गुल हो गई है। जापान मौसम विज्ञान की एजेंसी ने मियागी और फुकुशिमा प्रान्तों के कुछ हिस्सों में एक मीटर (3-फुट) तक समुद्री पानी के उछाल के साथ सुनामी का अलर्ट भी जारी किया था। वहीं जापान के राष्ट्रीय टेलीविजन एनएचके ने कहा कि संभव है कि सुनामी पहले ही कुछ क्षेत्रों में पहुंच गया है।

Web Title: Severe earthquake in Japan 4 people killed more than 90 injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे