यूनान के द्वीप पर तूफान के बाद आई बाढ़ के कारण सात लोगों की मौत

By भाषा | Published: August 10, 2020 09:28 AM2020-08-10T09:28:44+5:302020-08-10T09:28:44+5:30

इविया के कुछ हिस्सों में 11.8 इंच बारिश हुई जो यहां की सालाना बारिश 14.8 इंच का 80 फीसदी है।

Seven people died due to hurricane flooding on the island of Greece | यूनान के द्वीप पर तूफान के बाद आई बाढ़ के कारण सात लोगों की मौत

यूनान के शहर इविया में आई बाढ़

Highlightsउत्तर कैरोलिना में रविवार सुबह आठ बजकर सात मिनट पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आयाइसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है हालांकि स्पार्टा में कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा

यूनान के इविया द्वीप पर तूफान और उसके बाद बाढ़ आने के कारण सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बुजुर्ग दम्पत्ति तथा आठ महीने का एक बच्चा भी शामिल है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक व्यक्ति लापता भी है और बड़ी संख्या में लोग अपने घरों या कारों में बाढ़ के पानी के बीच फंसे हुए हैं।

यूनान की मौसम विज्ञान सेवा ने बताया कि इविया के कुछ हिस्सों में 11.8 इंच बारिश हुई जो यहां की सालाना बारिश 14.8 इंच का 80 फीसदी है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग दम्पत्ति रविवार सुबह पोलितिका के समुद्र किनारे स्थित गांव के अपने घर में बेसुध मिले। उनके घर में बाढ़ का पानी भरा हुआ था। इसी गांव में बच्चा भी एक अपार्टमेंट के भूतल में मिला। अधिकारियों के मुताबिक बच्चे के माता-पिता पर्यटक हैं। 

अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में 5.1 तीव्रता का भूकंप

उत्तर कैरोलिना में रविवार सुबह आठ बजकर सात मिनट पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। सौ साल से भी अधिक समय में यह पहली बार है जब यहां भूकंप का इतना तेज झटका आया है। ग्रीनविले में ‘नेशनल वेदर सर्विस’ ने बताया कि इस झटके के कुछ घंटे पहले एक छोटा झटका आया था। इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है हालांकि स्पार्टा में कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा, सड़कों में दरारें देखी गईं।

सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में दुकानों का सामान नीचे गिरा नजर आया। माइकल हल नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि वह घर के पास ही खड़े थे जब उन्होंने हिरणों के झुंड को भागते देखा। उन्होंने बताया कि एक मिनट भी नहीं बीता होगा कि धरती हिलने लगी। केरल बेकर ने कहा, ‘‘ अब 2020 में मुझे कुछ भी चौंकाने वाला नहीं लगता। हालांकि एक ही हफ्ते में तूफान और फिर भूकंप, यह कुछ ज्यादा ही है।’’ हाल में आया भूकंप वर्जीनिया, दक्षिण कैरोलिना तथा टेनेसी में भी महसूस किया गया। इससे पहले, राज्य में 1916 में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

Web Title: Seven people died due to hurricane flooding on the island of Greece

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Floodबाढ़