यह जीव नहीं लेता सांस, बिना ऑक्सीजन के रह सकता है जिंदा, जानें इसके बारे में सबकुछ
By गुणातीत ओझा | Published: February 27, 2020 04:23 PM2020-02-27T16:23:43+5:302020-02-27T16:23:43+5:30
वैज्ञानिकों के मुताबिक यह जीव जेलीफिश की तरह दिखता है और सांस नहीं लेता है। इसका वैज्ञानिक नाम हेन्नीगुया साल्मिनीकोला है।
आप अभी तक यही जानते होंगे कि धरती पर जितने भी जीव हैं, उन्हें जीने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होगी। तो आपको बता दें कि आपका ऐसा सोचना गलत है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा जीव खोज निकाला है जो बिना ऑक्सीजन के जी रहा है। इस जीव को सांस लेने की जरूरत नहीं है। ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक स्टीफन एटकिंसन ने इसे शानदार और दुर्लभ बताया।
स्टीफन एटकिंसन ने कहा, "जब हम 'जानवरों के बारे में सोचते हैं, तो हम बहुकोशिकीय जीवों को दिखाते हैं, जिन्हें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है, जो प्रोटीन्स और बैक्टीरिया सहित कई एकल-कोशिका वाले जीवों के विपरीत हैं।" उन्होंने सीएनएन को बताया, "हमारे शोध में यह पता चला है कि इस जीव में ऑक्सीजन लेने का कोई अंग नहीं है।"
इसमें माइट्रोकॉन्ड्रियल जीनोम नहीं है, जिसकी वजह से इसे जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होती। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह जीव जेलीफिश की तरह दिखता है और सांस नहीं लेता है। इसका वैज्ञानिक नाम हेन्नीगुया साल्मिनीकोला रखा गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह जीव दूसरे जीवों नुकसान नहीं पहुंचाता। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि आखिर यह जीव कैसे विकसित हुआ है।
वैज्ञानिकों ने रिसर्च के दौरान इस जीव को फ्लोरेसेंट माइक्रोस्कोप से देखा। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि इस जीव का विकास कैसे हुआ। फिशनुमा यह जीव किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।