वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे पुराने क्रेटर को 2.229 अरब वर्ष का बताया

By भाषा | Published: January 22, 2020 06:18 AM2020-01-22T06:18:44+5:302020-01-22T06:18:44+5:30

पहली बार याराबब्बा क्रेटर के समय का गहन अध्ययन किया गया है। इस अध्ययन से पता चला है कि यह 2.229 अरब वर्ष पुराना है।

Scientists call the world's oldest crater as 2.229 billion years old | वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे पुराने क्रेटर को 2.229 अरब वर्ष का बताया

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (Image Source: Pixabay)

ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी हिस्से में क्षुद्रग्रह के कारण बना क्रेटर 2.2 अरब वर्ष से अधिक समय पुराना है और इसे सबसे पुराना क्रेटर बताया जाता है।

पहली बार याराबब्बा क्रेटर के समय का गहन अध्ययन किया गया है। इस अध्ययन से पता चला है कि यह 2.229 अरब वर्ष पुराना है।

इसका यह भी मतलब है कि धरती पर ज्ञात इसी तरह के किसी भी स्थान से यह 20 करोड़ वर्ष पहले का है।

वैज्ञानिकों को लंबे समय से संभावना थी कि याराबब्बा कई अरब वर्ष पुराना क्रेटर है । यह ऑस्ट्रेलिया के सुदूरवर्ती हिस्से में है।

हालांकि इसके समय का अंदाजा लगाने का काम इतना आसान नहीं था क्योंकि यह जगह सही तरीके से संरक्षित नहीं हो पाई है। भूकंप तथा अन्य भूगर्भीय हलचलों के कारण इसमें कुछ परिवर्तन आते गये। 

Web Title: Scientists call the world's oldest crater as 2.229 billion years old

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे