Russia-Ukraine Crisis: यूएन में बोला अमेरिका- रूस की कार्रवाई का पूरी दुनिया में गंभीर परिणाम होगा

By मनाली रस्तोगी | Published: February 22, 2022 10:56 AM2022-02-22T10:56:56+5:302022-02-22T12:07:05+5:30

अमेरिका ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि रूस की कार्रवाइयों के परिणाम "पूरे यूक्रेन, यूरोप और दुनियाभर में भयानक होंगे।" बता दें कि अमेरिका के आरोपों के बाद मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। 

Russia Ukraine Crisis America says to United Nations Consequences Of Russia's Actions will be dire across globe | Russia-Ukraine Crisis: यूएन में बोला अमेरिका- रूस की कार्रवाई का पूरी दुनिया में गंभीर परिणाम होगा

Russia-Ukraine Crisis: यूएन में बोला अमेरिका- रूस की कार्रवाई का पूरी दुनिया में गंभीर परिणाम होगा

Highlightsअमेरिका का कहना है कि रूस की कार्रवाइयों के परिणाम "पूरे यूक्रेन, यूरोप और दुनियाभर में भयानक होंगे।"यूक्रेन और रूस के बीच तनाव जारी है, जिसपर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं।

नई दिल्ली: अमेरिका ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन में शांति स्थापना अभियान की तैनाती को "बकवास" कहा है और मॉस्को द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों को स्वतंत्र रूप से मान्यता देना युद्ध के बहाने का हिस्सा है। यही नहीं, अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने 15 सदस्यीय परिषद की आपात बैठक में कहा कि रूस की कार्रवाइयों के परिणाम "पूरे यूक्रेन, यूरोप और दुनियाभर में भयानक होंगे।" बता दें कि अमेरिका के आरोपों के बाद मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। 

यूक्रेन और रूस के बीच तनाव जारी

रूस पर अमेरिका ने हाल ही में आक्रमण के लिए यूक्रेन की सीमाओं के पास 150,000 सैनिकों को तैनात करने का आरोप लगाया था। हालांकि, रूस कह रहा है कि उसका यूक्रेन पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। मगर यूक्रेन और रूस के बीच तनाव जारी है, जिसपर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। यही नहीं, भारत भी इस स्थिति से काफी चिंतित है, जिसकी वजह से कुछ दिनों पहले कीव स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा था कि उन्हें जल्द ही यूक्रेन छोड़ देना चाहिए।

पुतिन ने यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता दी

मालूम हो, सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी है। रूस के इस फैसले से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की पश्चिम देशों की आशंका के बीच तनाव और बढ़ेगा। राष्ट्रपति की सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद पुतिन ने यह घोषणा की और इसी के साथ मॉस्को समर्थित विद्रोहियों और यूक्रेनी बलों के बीच संघर्ष के लिए रूस के खुलकर बल और हथियार भेजने का रास्ता साफ हो गया है। पश्चिमी देशों को इस बात का डर है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है और वह पूर्वी यूक्रेन में झड़पों को हमला करने के लिए बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है।

Web Title: Russia Ukraine Crisis America says to United Nations Consequences Of Russia's Actions will be dire across globe

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे