रूस: पर्म विश्वविद्यालय में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत, छह घायल, छात्र इमारत की खिड़कियों से बाहर कूदे

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 20, 2021 01:47 PM2021-09-20T13:47:51+5:302021-09-20T16:06:28+5:30

पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी प्रेस सर्विस के अनुसार, अज्ञात अपराधी ने घातक बंदूक का इस्तेमाल किया।

Russia Perm State University 5 killed gunman opens fire inside six wounded | रूस: पर्म विश्वविद्यालय में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत, छह घायल, छात्र इमारत की खिड़कियों से बाहर कूदे

घायलों में क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को गोलीबारी और इमारत से भागने की कोशिश दोनों से चोटें आई हैं।

Highlightsविश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया।रूस के गृह मंत्रालय ने बताया कि बंदूकधारी को बाद में हिरासत में ले लिया गया। घटना के बाद जांच समिति ने हत्या की जांच शुरू कर दी है।

मास्कोः रूस के पर्म शहर के एक विश्वविद्यालय में सोमवार सुबह एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की जिससे आठ लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। रूसी जांच समिति ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय ने कहा कि बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है। पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी प्रेस सेवा ने कहा कि अपराधी ने एक ऐसी बन्दूक का इस्तेमाल किया जो गैर-घातक रबर या प्लास्टिक आदि की गोलियां चलाने के लिये डिज़ाइन की गई है, लेकिन इसमें फेलबदल कर इससे दूसरे कारतूस भी दागे जा सकते हैं।

विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया तथा विश्वविद्यालय ने उन लोगों से परिसर छोड़ने का आग्रह किया जो ऐसा करने की स्थिति में थे। सरकारी तास समाचार एजेंसी ने एक अनाम स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि कुछ छात्र एक इमारत की खिड़कियों से बाहर कूद गए।

घायलों की सही संख्या के बारे में अभी पता नहीं चल सका है और उनकी संख्या छह से 14 के बीच हो सकती है। यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें से कोई इमारत से कूदने से भी घायल हुआ है। मास्को से करीब 1,100 किलोमीटर पूर्व में स्थित पर्म शहर की आबादी करीब 10 लाख है और विश्वविद्यालय में तकरीबन 12,000 छात्र पढ़ते हैं।

हमले के पीछे बंदूकधारी की क्या मंशा थी, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। मई में कजान शहर में एक बंदूकधारी ने एक विद्यालय में गोलीबारी की थी जिसमें सात छात्रों और दो शिक्षकों की जान चली गई थी।

Web Title: Russia Perm State University 5 killed gunman opens fire inside six wounded

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे