खुशखबरी: रूस ने बनाई दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन, राष्ट्रपति पुतिन ने दी जानकारी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 11, 2020 02:24 PM2020-08-11T14:24:38+5:302020-08-11T14:36:18+5:30
इस साल के अंत तक दुनिया को कोरोना वैक्सीन मिल सकती है।
रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन बना ली है। इसकी जानकारी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी है। बता दें कि अभी तक किसी देश को वैक्सीन बनाने में सफलता नहीं मिली है।
रूस ने तय किया है कि यह वैक्सीन सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को दी जाएगी, उसके बाद बुजुर्गों को। मॉस्को ने कई देशों को भी वैक्सीन सप्लाई करने की बात कही है। रूस का कहना है कि वह अपने कोरोना टीके का बड़े पैमाने पर उत्पादन सितंबर से शुरू कर सकता है।
#BREAKING Russia has developed 'first' coronavirus vaccine: Putin pic.twitter.com/s33LTMO0j0
— AFP news agency (@AFP) August 11, 2020
रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने कहा कि 'जोखिम समूहों' के सदस्यों, जैसे चिकित्सीय पेशेवरों को इस महीने टीका लगाया जा सकता है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या वे तीसरे चरण के अध्ययन का हिस्सा होंगे जिसे टीके को 'सशर्त मंजूरी' मिलने के बाद पूरा किया जाना है।
वहीं, रूस के उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने सितंबर में कोरोना वायरस के 'औद्योगिक उत्पादन' शुरू करने का वादा किया है और मुराशको ने कहा है कि सामूहिक स्तर पर टीकाकरण अक्टूबर में शुरू होगा।