दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बाद पाबंदी घटी

By भाषा | Published: March 1, 2021 09:28 AM2021-03-01T09:28:19+5:302021-03-01T09:28:19+5:30

Restriction comes after South African Kovid-19 cases fall | दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बाद पाबंदी घटी

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बाद पाबंदी घटी

जोहानिसबर्ग, एक मार्च दक्षिण अफ्रीका में पिछले आठ सप्ताह में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बाद पाबंदियों में ढील दी गयी है।

लॉकडाउन के तहत सख्ती का स्तर भी कम किया गया है और आर्थिक गतिविधियों एवं लोगों के समूह में एकत्रित होने पर लगी पाबंदियों में ढील दी गयी है।

दक्षिण अफ्रीका में ‘अलर्ट लेवल - 1’ कर दिया गया है जो लॉकडाउन के पांच स्तरों में सबसे निचला स्तर है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल देश में लॉकडाउन लगाया गया था। इस महामारी से देश में अब तक 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 50,000 लोगों की जान गयी है।

राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने राष्ट्र को अपने संबोधन में कहा कि देश अब कोविड-19 की दूसरी लहर से पूरी तरह उबर गया है और संक्रमण के नए मामलों, अस्पतालों में भर्ती होने वाले लोगों तथा मरने वालों की संख्या में उल्लेखनीय रूप से कमी आयी है तथा यह गिरावट लगातार जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Restriction comes after South African Kovid-19 cases fall

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे