मध्य अफ्रीकी गणराज्य में विद्रोहियों का खतरा: संरा दूत

By भाषा | Published: January 22, 2021 12:51 PM2021-01-22T12:51:41+5:302021-01-22T12:51:41+5:30

Rebels in Central African Republic: Danger | मध्य अफ्रीकी गणराज्य में विद्रोहियों का खतरा: संरा दूत

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में विद्रोहियों का खतरा: संरा दूत

संयुक्त राष्ट्र, 22 जनवरी (एपी) मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) में संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षण मिशन के प्रमुख ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि विद्रोहियों के हमलों के कारण शांति बहाल करने के देश के प्रयासों को झटका लग सकता है। उन्होंने नागरिकों की रक्षा के लिए संरा के शांतिरक्षकों की संख्या बढ़ाने तथा मानवीय सहायता की आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

मानकेयूर नदियाये ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि विद्रोहियों के नए गठबंधन ‘कोएलिशन ऑफ पेट्रिओट फॉर चेंज’ ने ‘सरकार द्वारा राज्यशक्ति के किसी भी तरह के प्रदर्शन, चाहे ये उसके अधिकारी हों या भी सुरक्षा बलों के सदस्य’ उनके खिलाफ हमले शुरू किए हैं।

उन्होंने कहा कि गठबंधन के लड़ाकों ने हाल के हफ्तों में संरा के सात शांतिरक्षकों की हत्या की है तथा ‘‘जमीनी स्तर पर हालात तनावपूर्ण हैं।’’

दरसअल यहां पर 27 दिसंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे और उससे पहले हिंसा तेज हो गई थी। चुनाव में जीत राष्ट्रपति फॉस्टीन आरचेंज तोआदेरा की हुई। पूर्व राष्ट्रपति फ्रंक्वा बोजिज और उनके सहयोगियों पर हिंसा भड़काने का आरोप है।

दिसंबर में बोजिज की उम्मीदवारी संवैधानिक अदालत ने खारिज कर दी थी जिसके बाद हिंसा शुरू हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rebels in Central African Republic: Danger

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे