विक्ट्री डे पर बोले पुतिन- युद्ध का नतीजा ही रूस की किस्मत तय करेगा, यूक्रेन को पश्चिम का गुलाम बताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 9, 2023 04:35 PM2023-05-09T16:35:34+5:302023-05-09T16:38:04+5:30

रूस-यूक्रेन युद्ध एक साल से भी ज्यादा समय से जारी है। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन करार दिया है। राजधानी मॉस्को में 9 मई, मंगलवार को विक्ट्री डे परेड का आयोजन के मौके पर राष्ट्रपति पुतिन ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रूसी मातृभूमि के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया है। पुतिन ने कहा कि इस युद्ध का नतीजा ही हमारी मातृभूमि की किस्मत तय करेगा।

Putin on Victory Day outcome of the war will decide the fate of Russia calling Ukraine a slave of West | विक्ट्री डे पर बोले पुतिन- युद्ध का नतीजा ही रूस की किस्मत तय करेगा, यूक्रेन को पश्चिम का गुलाम बताया

विक्ट्री डे परेड में रूसी राष्ट्रपति पुतिन

Highlightsरूस की राजधानी मॉस्को में विक्ट्री डे परेड का आयोजन किया गयारूस की राजधानी मास्‍को के रेड स्‍क्‍वायर पर आयोजित हुई परेडरूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्चर का भी प्रदर्शन किया

नई दिल्ली: रूस की राजधानी मॉस्को में 9 मई, मंगलवार को  विक्ट्री डे परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति पुतिन ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रूसी मातृभूमि के खिलाफ युद्ध  छेड़ा गया है। पुतिन ने कहा कि इस युद्ध का नतीजा ही हमारी मातृभूमि की किस्मत तय करेगा। 

9 मई 1945 के दिन ही सोवियत सेना ने नाजी जर्मनी को दूसरे विश्वयुद्ध में हरा दिया था। जर्मनी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद यूरोप में युद्ध का अंत हो गया था। इसी ऐतिहासिक जीत की याद में रूस में हर साल विक्ट्री डे परेड का आयोजन किया जाता है। 

पुतिन ने अपने भाषण में कहा, "जो सैनिक यूक्रेन युद्ध में भाग ले रहे हैं, उन पर गर्व है।  रूस का भविष्य इन्हीं सैनिकों पर निर्भर है।  यूक्रेन पश्चिमी देशों का गुलाम बन गया है लेकिन हम जानते हैं कि हमें क्या करना है। सर्वोच्चता की कोई भी विचारधारा हमें स्वीकार नहीं है। रूसी मातृभूमि के खिलाफ युद्ध  छेड़ा गया है और इस युद्ध का नतीजा ही हमारी मातृभूमि की किस्मत तय करेगा।"

रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन की तुलना नाजियों से की। इस मौके रूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्चर का भी प्रदर्शन किया। अंतरमहाद्वीपीय यार्स मिसाइल  12 हजार किमी तक मार कर सकती है। यही नहीं एक यार्स मिसाइल अपने साथ कई परमाणु बम ले जा सकती है। इस मिसाइल का आसानी से साइलो के अंदर छिपाया भी जा सकता है।

बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध एक साल से भी ज्यादा समय से जारी है। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन करार दिया है। विक्ट्री डे परेड से एक दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर जबरदस्त हवाई हमले किए। इस युद्ध में अमेरिका और पश्चिमी देश कुलकर यूक्रेन के साथ हैं। अमेरिका लगातार यूक्रेन को हथियार मुहैया करा रहा है। हाल ही यूक्रेन को अमेरिका से पैट्रियट मिसाइलें भी मिली हैं। 

Web Title: Putin on Victory Day outcome of the war will decide the fate of Russia calling Ukraine a slave of West

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे