अमेरिका में गोलीबारी की घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया

By भाषा | Published: April 17, 2021 12:43 PM2021-04-17T12:43:17+5:302021-04-17T12:43:17+5:30

Punjab Chief Minister mourns firing incident in America | अमेरिका में गोलीबारी की घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया

अमेरिका में गोलीबारी की घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया

चंडीगढ़, 17 अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमेरिका के इंडियानापोलिस में ‘फेडएक्स’ कंपनी के परिसर में शनिवार को गोलीबारी की घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया।

इस घटना में सिख समुदाय के चार लोगों समेत आठ की मौत हो गई।

सिंह ने ट्वीट किया, “इंडियानापोलिस में फेडएक्स परिसर में गोलीबारी की घटना में चार सिखों समेत आठ लोगों की मौत पर स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुख की इस घड़ी में उनके परिजन को ताकत दें।”

अमेरिका के इंडियानापोलिस में ब्रेंडन स्कॉट होल (19) नामक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को गोलीबारी की और इसके बाद कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab Chief Minister mourns firing incident in America

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे