प्रिंस फिलिप का किया जाएगा शनिवार को अंतिम संस्कार

By भाषा | Published: April 17, 2021 01:35 PM2021-04-17T13:35:49+5:302021-04-17T13:35:49+5:30

Prince Philip will be cremated on Saturday | प्रिंस फिलिप का किया जाएगा शनिवार को अंतिम संस्कार

प्रिंस फिलिप का किया जाएगा शनिवार को अंतिम संस्कार

विंडसर (इंगलैंड), 17 अप्रैल (एपी) प्रिंस फिलिप का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा और शाही नौसेना में उनकी सेवा एवं महारानी एलिजाबेथ के प्रति तकरीबन तीन चौथाई सदी तक उनके सहयोग को लेकर उन्हें ‘‘साहस, धैर्य एवं विश्वास’ के व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाएगा।

फिलिप का 73 वर्ष के वैवाहिक जीवन के उपरांत 99 साल की उम्र में नौ अप्रैल को निधन हो गया था। उनका विंडसर कैसल के रॉयल वॉल्ट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह सैन्य एवं परंपरागत तरीके से होगा।

वैसे कोरोना वायरस पाबंदियों की वजह से सेंट जॉर्ज चैपेल में इस मौके पर 800 लोगों के बजाय 30 लोग ही होंगे जिनमें उनकी विधवा रानी, उनकी चार संतानें एवं आठ प्रपौत्र होंगे।

महामारी के मौके पर भीड़ से बचने के लिए यह अंतिम संस्कार लंदन के पश्चिम में 20 किलोमीटर की दूरी पर एक दुर्ग में होगा और उसका टेलीविन पर प्रसारण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prince Philip will be cremated on Saturday

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे