नाइजीरिया में हैजा के संदिग्ध मामलों में 2300 से अधिक लोगों की मौत

By भाषा | Published: September 14, 2021 05:40 PM2021-09-14T17:40:49+5:302021-09-14T17:40:49+5:30

Over 2,300 people have died in suspected cases of cholera in Nigeria | नाइजीरिया में हैजा के संदिग्ध मामलों में 2300 से अधिक लोगों की मौत

नाइजीरिया में हैजा के संदिग्ध मामलों में 2300 से अधिक लोगों की मौत

लागोस, 14 सितंबर (एपी) नाइजीरिया पिछले कुछ वर्षों में सबसे भीषण हैजा प्रकोपों ​​​​में से एक का सामना कर रहा है, जिसमें 2,300 से अधिक लोगों की संदिग्ध मामलों से मौत हो गई है। अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला यह देश कई बीमारियों के प्रकोप से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है।

नाइजीरिया में इस साल हैजा का प्रकोप है और इस बार इससे होने वाली मृत्यु दर पिछले चार वर्षों के मुकाबले अधिक है। हैजा से निपटने को प्रांतीय सरकारों के लिए कोविड-19 महामारी से बड़ी प्राथमिकता माना जा रहा है। नाइजीरिया में कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के चलते मामलों में एक बार फिर से वृद्धि देखी जा रही है। वहीं, कुल जनंसख्या में से एक प्रतिशत से कम आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी गई है।

नाइजीरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार, नाइजीरिया के 36 प्रांतों में से 25 में और राजधानी अबुजा में 5 सितंबर तक हैजा के कम से कम 69,925 संदिग्ध मामले सामने आये। पांच और 14 वर्ष के बीच के बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हैं और कुल मामले में मृत्यु दर 3.3 प्रतिशत है, जो नाइजीरिया में कोविड-19 के 1.3 प्रतिशत मृत्यु दर से दोगुने से अधिक है।

इस साल संदिग्ध हैजा से कम से कम 2323 लोगों की मौत हुई है, लेकिन ऐसी चिंताएं हैं कि यह कम बतायी गई संख्या हो सकती है क्योंकि कई प्रभावित समुदायों तक पहुंचना मुश्किल है।

नाइजीरिया सीडीसी के निवर्तमान महानिदेशक चिकवे इहेक्वेज़ु ने बताया, "हमें इस बात के प्रति सचेत रहना चाहिए कि ये प्रकोप हमारी स्वास्थ्य प्रणाली पर और अधिक दबाव डाल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over 2,300 people have died in suspected cases of cholera in Nigeria

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे