अमेरिका में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, करीब 20 लोग घायल

By भाषा | Published: August 10, 2020 09:55 AM2020-08-10T09:55:04+5:302020-08-10T09:58:50+5:30

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों के शामिल होने की आशंका है।

One person killed in firing in America, about 20 people injured | अमेरिका में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, करीब 20 लोग घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Highlightsगोलीबारी में घायल हुए बाकी सब लोग खतरे से बाहर हैं।गोलीबारी में क्रिस्टोफर ब्राउन (17) की जान चली गई

वाशिंगटन डीसी में एक आउटडोर पार्टी में विवाद के बाद हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य लोग घोयल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना में एक अधिकारी भी घायल हो गई, जिसकी हालत नाजुक है। वह उस समय ड्यूटी पर नहीं थी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के प्रमुख पीटर न्यूशॉम ने बताया कि देर रात हुई गोलीबारी में क्रिस्टोफर ब्राउन (17) की जान चली गई।

न्यूशॉम ने कहा ‘‘ वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।’’ पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों के शामिल होने की आशंका है। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि एक अधिकारी भी घटना में घायल हो गई। वह एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती है और ‘‘उसकी हालत नाजुक है’’। वह घटना के समय ड्यूटी पर नहीं थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ गोलीबारी में घायल हुए बाकी सब लोग खतरे से बाहर हैं।’’ मेयर मुरियल ब्राउजर ने घटनास्थल के पास पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह बहुत खतरनाक है।’’ कोरोना वायरस के चलते जहां 50 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंद्ध है, वहां लोग सार्वजनिक तौर पर शराब और गांजा पी रहे थे।

Web Title: One person killed in firing in America, about 20 people injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे