अमेरिका में हुई गोलीबारी में एक की मौत, पांच घायल

By भाषा | Published: June 17, 2019 11:09 PM2019-06-17T23:09:23+5:302019-06-17T23:09:23+5:30

One killed, five wounded in firing in US | अमेरिका में हुई गोलीबारी में एक की मौत, पांच घायल

representational image

 फिलाडेल्फिया में ग्रेजुएशन पार्टी में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह अब तक नहीं पता चल पाया है कि रविवार रात दस बजे हुई इस गोलीबारी के पीछे क्या वजह थी। पुलिस ने बताया कि यह पार्टी एक सुनसान इलाके में हो रही थी जिसमें करीब 60 लोग मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि 24 वर्षीय इसियाका मेइते की पीठ में गोली लगी थी और उसकी अस्पताल में मौत हो हई। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में 15 से 17 साल के तीन लड़कों और 16 वर्षीय एक लड़की के पैर या टखनों में गोली मारी गई। उन सबकी स्थिति स्थिर है। इसके अलावा 21 साल के एक युवक की कोहनी में गोली लगी और उसकी स्थिति भी स्थिर है।

गोली चलाने वाला व्यक्ति सोमवार को भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा। अधिकारियों ने पहले बताया था कि हमले में सात लोग घायल हुए। 

Web Title: One killed, five wounded in firing in US

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे