ओलंपिकः टोक्यो में 27 जुलाई को कोरोना के रिकॉर्ड मामले, महामारी की शुरुआत के बाद सर्वाधिक लोग संक्रमित, खिलाड़ी भी आए चपेट में 

By अभिषेक पारीक | Published: July 27, 2021 03:19 PM2021-07-27T15:19:27+5:302021-07-27T15:42:30+5:30

दुनिया में खेलों का सबसे बड़ा महाकुंभ कोरोना वायरस के साए में हो रहा है। टोक्यो में 27 जुलाई को रिकॉर्ड 2848 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। महामारी की शुरुआत के बाद से यह जापान की राजधानी टोक्यो में एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।

Olympics Tokyo reports record 2848 new COVID 19 cases in a single day spike | ओलंपिकः टोक्यो में 27 जुलाई को कोरोना के रिकॉर्ड मामले, महामारी की शुरुआत के बाद सर्वाधिक लोग संक्रमित, खिलाड़ी भी आए चपेट में 

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsदुनिया में खेलों का सबसे बड़ा महाकुंभ कोरोना वायरस के साए में हो रहा है। टोक्यो में 27 जुलाई को रिकॉर्ड 2848 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। महामारी की शुरुआत के बाद से टोक्यो में एक दिन में सर्वाधिक मामले आए हैं।

दुनिया में खेलों का सबसे बड़ा महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक कोरोना वायरस के साए में हो रहा है। टोक्यो में 27 जुलाई को रिकॉर्ड 2848 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। महामारी की शुरुआत के बाद से यह जापान की राजधानी टोक्यो में एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इससे पहले सात जनवरी को सर्वाधिक 2,520 मामले सामने आए थे।

संक्रमण का यह रिकॉर्ड ऐसे वक्त पर बना है जब टोक्यो ओलंपिक शुरू हो चुका है और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी टोक्यो में जुटे हैं। आयोजकों के अनुसार, मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक से जुड़े सात नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें से चार एथलीट थे और इनमें से दो शहर के सबसे सुरक्षित स्थानों में माने जाने वाले ओलंपिक विलेज में ठहरे थे। 

ओलंपिक रद्द करने की मांग

ओलंपिक खेलों के लिए क्वारंटाइन के नियमों को अपनाने के बावजूद 155 मामले सामने आए हैं। इनमें एथलीट और अन्य लोग शामिल हैं। ओलंपिक खेलों को रद्द करने की मांग को लेकर टोक्यो में व्यापक पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। लोगों को डर है कि एथलीट और अधिकारी कोरोना वायरस के संक्रमण कोऔर बढ़ा सकते हैं। 

खिलाड़ी भी हो रहे संक्रमित

सोमवार को डेनमार्क की टेनिस खिलाड़ी जीन-जूलियन रोजर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें खेलों से हटना पड़ा। इसके बाद रोजर और उनके युगल जोड़ीदार वेस्ली कूलहोफ अपने दूसरे दौर के मैच से हट गए। 

गंभीर मामले बढ़ रहे

एक रिपोर्ट के अनुसार, टोक्यो के अस्पतालों में डेल्टा वेरिएंट के कारण लगातार मामले बढ़ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, टोक्यो के अस्पतालों में गंभीर मामलों की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। जिसके बाद स्थानीय अस्पतालों में ज्यादा बैड की मांग की जाने लगी है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि मौसमी कारकों और वेरिएंट के प्रसार सहित कई अन्य कारणों से गर्मी के मौसम में कोविड-19 मामलों में बढोतरी हो सकती है। 

Web Title: Olympics Tokyo reports record 2848 new COVID 19 cases in a single day spike

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे