अमेरिका की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, यह बताया था लंबी उम्र का राज 

By रामदीप मिश्रा | Published: May 12, 2018 05:29 AM2018-05-12T05:29:35+5:302018-05-12T05:29:35+5:30

'रॉबर्ट डी हेल्थ फ्यूनरल होम' का कहना है कि डेलफीन गिब्सन का बुधवार को निधन हुआ है। वह देश की सबसे बुजुर्ग महिला भी थीं।

Oldest Person in US Dies Pennsylvania Woman Was 114 | अमेरिका की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, यह बताया था लंबी उम्र का राज 

अमेरिका की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, यह बताया था लंबी उम्र का राज 

वाशिंगटन, 12 मईः दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का पिछले महीने निधन हो गया था, जिसके बाद अब अमेरिका की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति पेंसिल्वेनिया निवासी डेलफीन गिब्सन की मौत हो गई है। वह 114 वर्ष की थीं। उनके निधन को लेकर 'रॉबर्ट डी हेल्थ फ्यूनरल होम' का कहना है कि डेलफीन गिब्सन का बुधवार को निधन हुआ है। वह देश की सबसे बुजुर्ग महिला भी थीं।

बताया गया है कि डेलफीन 100 वर्ष की आयु से ही वर्ष 2004 से हंटिंगडन नर्सिंग होम में रह रही थीं। उन्होंने अच्छे भोजन, भगवान में विश्वास और अपने चर्च को अपनी लंबी जिंदगी का राज बताया था। डेलफीन का जन्म दक्षिण कैरोलिना के रिजवे में 17 अगस्त 1903 को हुआ था। वर्ष 1958 में उन्होंने टेलर गिब्सन से शादी की। 

आपको बता दें कि पिछले महीने दुनिया के बुजुर्ग इंसान का दक्षिणी जापान के एक अस्पताल में निधन हो गया था। नबी नाम के इस शख्स की उम्र 117 साल थी। नबी का जन्म 4 अगस्त 1900 में जापान में हुआ था। बताया जाता है कि नबी की पांच पीढ़ियों में 160 से ज्यादा वंशज हैं। उनका शहर किकाई जापान के चार मुख्य द्वीपों के दक्षिणी भाग क्यूशू पर कागोशिमा प्रांत में स्थित है।

किकाई के एक अधिकारी ने बताया था कि नबी ताजीमा का एक अस्पताल में निधन हो गया। वह जनवरी से वहां भर्ती थीं। करीब सात माह पहले, वायलेट ब्राउन का जमैका में निधन होने बाद उन्हें दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान होने का तमगा मिला था। वायलेट का निधन भी 117 वर्ष की आयु में ही हुआ था।

अमेरिका स्थित ‘गेरोनोलॉजी रिसर्च ग्रुप ’ का कहना था है कि अब जापान की ही एक अन्य महिला शियो योशिदा विश्व की सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। उनकी उम्र 116 वर्ष है।

Web Title: Oldest Person in US Dies Pennsylvania Woman Was 114

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे