उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट पर अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागा

By भाषा | Published: September 15, 2021 09:39 AM2021-09-15T09:39:55+5:302021-09-15T09:39:55+5:30

North Korea fires unidentified missile on east coast | उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट पर अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागा

उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट पर अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागा

सियोल, 15 सितंबर (एपी) दक्षिण कोरिया ने कहा कि उत्तर कोरिया ने उसके पूर्वी तट पर एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागा है।

दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि उत्तर कोरियाई प्रक्षेपास्त्र बुधवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर समुद्र की ओर गया। उसने कोई और जानकारी नहीं दी।

यह प्रक्षेपण ऐसे समय में किया गया है जब दो दिन पहले उत्तर कोरिया ने सप्ताहांत में एक नयी क्रूज मिसाइल का परीक्षण करने का दावा किया था। यह परीक्षण दिखाता है कि अमेरिका के साथ परमाणु कूटनीति में गतिरोध के बीच उत्तर कोरिया अपने शस्त्रागार को मजबूत कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: North Korea fires unidentified missile on east coast

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे