देश में जारी जातीय हिंसा के बीच नोबेल शांति पुरस्कार लेंगे इथियोपिया के प्रधानमंत्री

By भाषा | Published: December 10, 2019 01:03 PM2019-12-10T13:03:02+5:302019-12-10T13:03:02+5:30

आधुनिक एवं सुधारवादी नेता के रूप में मशहूर अहमद के मीडिया के सभी कार्यक्रमों से नदारद रहने के फैसले से हालांकि उनके नॉर्वेजियन मेजबान खफा हैं। ओस्लो के सिटी हॉल में 43 वर्षीय अहमद को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे सम्मानित किया जाएगा।

Nobel Peace Prize Awarded Ethiopian Prime Minister Abiy Ahmed | देश में जारी जातीय हिंसा के बीच नोबेल शांति पुरस्कार लेंगे इथियोपिया के प्रधानमंत्री

ओस्लो के सिटी हॉल में 43 वर्षीय अहमद को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे सम्मानित किया जाएगा।

Highlightsनोबेल समिति ने पड़ोसी दुश्मन एरीट्रिया के साथ लंबे समय से चल रहे संघर्ष को हल करने के प्रयास के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया है।ओस्लो के सिटी हॉल में 43 वर्षीय अहमद को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे सम्मानित किया जाएगा।

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को मंगलवार को ओस्लो में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लेकिन अपने देश में हो रही जातीय हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर उन्होंने जश्न को सीमित रखने के साथ ही मीडिया से बातचीत नहीं करने का मन बना लिया है।

आधुनिक एवं सुधारवादी नेता के रूप में मशहूर अहमद के मीडिया के सभी कार्यक्रमों से नदारद रहने के फैसले से हालांकि उनके नॉर्वेजियन मेजबान खफा हैं। ओस्लो के सिटी हॉल में 43 वर्षीय अहमद को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे सम्मानित किया जाएगा।

नोबेल समिति ने पड़ोसी दुश्मन एरीट्रिया के साथ लंबे समय से चल रहे संघर्ष को हल करने के प्रयास के लिए उन्हें यह पुरस्कार देने की घोषणा अक्टूबर में की थी।

English summary :
Ethiopia’s prime minister, Abiy Ahmed, was awarded the Nobel Peace Prize on Friday for his work toward ending a 20-year conflict with neighboring Eritrea and opening up one of Africa’s most notorious one-party systems.


Web Title: Nobel Peace Prize Awarded Ethiopian Prime Minister Abiy Ahmed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे