लाइव न्यूज़ :

पशुपतिनाथ मंदिर गए थे दंपति, उपद्रव के दौरान होटल की चौथी मंजिल से कूदी गाजियाबाद की रहने वाली राजेश देवी गोला, मौत, शव लेकर लौटा पति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 18:47 IST

गाजियाबाद के ट्रांसपोर्टर रामवीर सिंह गोला (58) और उनकी पत्नी राजेश देवी गोला (55) सात सितंबर को नेपाल की राजधानी काठमांडू गए थे और वे होटल ‘हयात रीजेंसी’ में रुके थे।

Open in App
ठळक मुद्देअशांति बढ़ी प्रदर्शनकारियों ने होटल में आग लगा दी। जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।पत्नी राजेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

महाराजगंजः नेपाल में उपद्रव के दौरान एक होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगाने वाली गाजियाबाद की महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई और शुक्रवार को उनके पति शव लेकर महराजगंज जिले की सोनौली सीमा पर पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। गाजियाबाद के ट्रांसपोर्टर रामवीर सिंह गोला (58) और उनकी पत्नी राजेश देवी गोला (55) सात सितंबर को नेपाल की राजधानी काठमांडू गए थे और वे होटल ‘हयात रीजेंसी’ में रुके थे।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन और अन्य धार्मिक यात्राओं के बाद नौ सितंबर को वे होटल में ही रुके और जैसे ही अशांति बढ़ी प्रदर्शनकारियों ने होटल में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि शोर, धुआं और आग की लपटों के चारों ओर फैलने से घबराकर दोनों ने जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने इमारत की जमीन पर गद्दे बिछा दिए थे, जिस पर गिरने से दोनों की जान बच गई लेकिन पत्नी राजेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि राजेश देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

रामवीर सिंह ने बताया, “हम गाजियाबाद से काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने गए थे। हम वहां एक होटल में रुके थे। नौ सितंबर को जब हम वहां से निकलने लगे, तो कर्फ्यू लगा हुआ था। हवाई अड्डा बंद था। फिर हमने होटल में एक दिन और रुकने का मना बना लिय।”

उन्होंने बताया, “हमने कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान मेरी पत्नी घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नौ सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई।’’ राजेश देवी का शव बृहस्पतिवार को नेपाल से एम्बुलेंस में सोनौली सीमा पर लाया गया था।

टॅग्स :गाजियाबादनेपालउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'