म्यांमार: नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की को हुई 7 साल की सजा, रहने होंगे अब इतने साल जेल में-रिपोर्ट

By आजाद खान | Published: December 30, 2022 01:09 PM2022-12-30T13:09:04+5:302022-12-30T13:39:40+5:30

खबर के अनुसार, उन पर भ्रष्टाचार समेत कई और आरोप लगे थे जिसे लेकर ट्रायल चल रहा था। ऐसे में भ्रष्टाचार के संबंधित पांच मामलों में उन्हें सजा सुनाई गई है।

Myanmar Nobel laureate Aung San Suu Kyi sentenced to 7 years will have to stay in jail for so many years | म्यांमार: नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की को हुई 7 साल की सजा, रहने होंगे अब इतने साल जेल में-रिपोर्ट

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की को सात साल की सजा मिली है। खबर के अनुसार, उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे जिसमें वे दोषी करार हुई है। आपको बता दें कि जब से म्यांमार में तख्तापलट हुआ है तब से वह जेल में है।

यांगनू: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, म्यांमार की एक अदालत द्वारा अपदस्थ नेता आंग सान सू की को सात साल की सजा सुनाई गई है। उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में शुक्रवार को यह सजा सुनाई गई है। 

दावे के मुताबिक, आंग सान सू की पर करीब 18 महीने तक ट्रायल चला था जिसे बाद उन्हें यह सजा सुनाई गई है। ऐसे में उनकी अब पूरी सजा 33 साल की हो गई है। आपको बता दें कि म्यांमार में तख्तापलट के बाद से ही वह हिरासत में है और अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से वे पहले से ही इंकार करती आई है। 

भ्रष्टाचार के आरोप में हुई 7 साल की सजा- रिपोर्ट

एएफपी की खबर के अनुसार, म्यांमार की जुंटा अदालत (मिलिट्री कोर्ट) ने नेता आंग सान सू की सात साल की सजा सुनाई गई है। उन्हें यह सजा भ्रष्टाचार के पांच मामलों में सुनाई गई है जिसमें उन पर हेलिकॉप्टर किराए पर लेने और उसके मेनटेनेस के सिलसिले में लगे आरोपों पर सजा सुनाई गई है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 से जब से म्यांमार में तख्तापलट हुआ है तब से वह हिरासत में है और उन्हें जेल में रखा गया है। उन पर भ्रष्‍टाचार समेत कई और गंभीर आरोप लगे है। ऐसे में उन पर कानून के खिलाफ जाकर वॉकी-टॉकी के रखने और कोविड के नियमों का भी सही से पालन नहीं करने का आरोप लगा है। 

2023 में हो नए सिरे से चुनाव- सेना

आपको बता दें कि म्यांमार को अभी सेना संभाल रही है। ऐसे में सेना यह चाहती है कि 2023 में नए सिरे से चुनाव हो, इस बात को लेकर सेना द्वारा घोषणा भी किया जा चुका है। फरवरी 2021 में जब से देश में तख्तापलट हुआ है तब से आंग सान सू की और उनके समर्थन वाले नेताओं को हिरासत में लिया गया है। 

जेल में बंद 77 साल की नेता आंग सान सू का स्वास्थ भी सही नहीं है। बताया जा रहा है कि वह बीमार चल रही है। ऐसे में जब से वह जेल में बंद हुई है वह केवल एक बार ही मीडिया के सामने आई है। दशकों के सैन्य शासन के विरोध करती नेता आंग सान सू की बेहद लोकप्रिय नेता हैं।

Web Title: Myanmar Nobel laureate Aung San Suu Kyi sentenced to 7 years will have to stay in jail for so many years

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे