मार्सेलो रेबेलो डी सोसा फिर होंगे पुर्तगाल के राष्ट्रपति

By भाषा | Published: January 25, 2021 09:17 AM2021-01-25T09:17:34+5:302021-01-25T09:17:34+5:30

Marcelo Rebelo de Sousa to be President of Portugal again | मार्सेलो रेबेलो डी सोसा फिर होंगे पुर्तगाल के राष्ट्रपति

मार्सेलो रेबेलो डी सोसा फिर होंगे पुर्तगाल के राष्ट्रपति

लिस्बन, 25 जनवरी (एपी) पुर्तगाल के मध्यमार्गीय-दक्षिणपंथी उदारवादी राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा चुनाव जीत गए हैं तथा एक बार फिर वह देश के राष्ट्रपति होंगे।

पुर्तगाल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था।

खबरों के अनुसार मार्सेलो को 61.5 प्रतिशत मत मिल चुके हैं।

चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने होते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मतदान के प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है।

मशहूर टेलीविजन हस्ती रहे सोसा लगातार 60 फीसदी या इससे अधिक लोगों की पसंद बने रहे हैं।

पुर्तगाल में राष्ट्र प्रमुख के पास विधायी शक्तियां नहीं होने के बावजूद देश को चलाने में उनकी प्रभावशाली भूमिका होती है विधायी शक्तियां जबकि संसद एवं सरकार के पास ही होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Marcelo Rebelo de Sousa to be President of Portugal again

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे