व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद मार-ए-लागो एस्टेट होगा ट्रंप का स्थायी पता

By भाषा | Published: January 20, 2021 05:33 PM2021-01-20T17:33:57+5:302021-01-20T17:33:57+5:30

Mar-a-Lago Estate will be Trump's permanent address after leaving White House | व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद मार-ए-लागो एस्टेट होगा ट्रंप का स्थायी पता

व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद मार-ए-लागो एस्टेट होगा ट्रंप का स्थायी पता

वाशिंगटन, 20 जनवरी अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में पाम बीच तट के पास स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट को व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद अपना स्थायी आवास बनाएंगे। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक व्हाइट हाउस में ट्रंप के आखिरी दिन निकले ट्रकों को पाम बीच में उनके मार-ए-लागो आवास पर जाते देखा गया।

ट्रंप ने कथित तौर पर बुधवार सुबह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से कुछ घंटों पहले मार-ए-लागो जाने की योजना बनाई है।

राष्ट्रपति के तौर पर अपने चार सालों के कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने मार-ए-लागो में अच्छा खासा समय व्यतीत किया है जिसे “विंटर व्हाइट हाउस” भी कहा गया।

राष्ट्रपति ने सितंबर 2019 में अपने कानूनी निवास को न्यूयॉर्क शहर के ट्रंप टावर से बदलकर मार-ए-लागो कर लिया था।

लंबे समय तक न्यूयॉर्क में रहे 74 वर्षीय ट्रंप ने 1985 में एक करोड़ डॉलर में यह घर खरीदा था और इसे एक निजी क्लब में बदल दिया था जो बीते चार सालों के दौरान उनका शीतकालीन घर रहा।

करीब 20 एकड़ में फैले इस स्टेट में 128 कमरे हैं ।स एस्टेट के सामने अटलांटिक महासागर का शानदार नजारा दिखता है और क्लब की सदस्यता खरीदने वालों के लिये यह खुला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mar-a-Lago Estate will be Trump's permanent address after leaving White House

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे