Google Doodle Today: जानिए क्या होता है Winter Solstice? आज गूगल ने बनाया है डूडल

By मेघना वर्मा | Published: December 21, 2018 09:55 AM2018-12-21T09:55:53+5:302018-12-21T09:55:53+5:30

Google Doodle winter solstice 2018: इस खगोलीय घटना को साल की सबसे अनोखी खगोलीय घटना मानी जा रही है। इसके तहत मध्य उत्तरी गोलार्ध में सुबह होने से पहले तक 11 स्पोरैडिक उल्काएं देखी जा करेंगी।

know all about today's google doodle winter solstice on 21st December 2018 | Google Doodle Today: जानिए क्या होता है Winter Solstice? आज गूगल ने बनाया है डूडल

जानिए क्या होता है Winter Solstice? आज गूगल ने बनाया है डूडल

Winter Solstice का मतलब होता है शीतकालीन अयनांत। 21 दिसम्बर को पड़ने वाले इस अनोखे खगोलीय घटना को गूगल ने भी खास माना है तभी तो 21 दिसंबर का डूडल (Google Doodle Today) इसे ही समर्पित किया है। क्या है इस शीतकालीन अयनांत का मतलब और क्या है इसमें खास आइए हम बताते हैं आपको। 

Winter Solstice को Midwinter भी कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में दिन छोटे और राते लंबी हो जाती है और Winter Solstice के इसी दिन को साल का सबसे छोटा दिन कहा जाता है। इस साल 21 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन पड़ रहा है। अगर खगोलीय घटना के हिसाब से देखें तो Winter Solstice शाम से 5 बजनरर 23 मिनट से शुरू होगा। इस साल इस Winter Solstice की खास बात ये है कि इसमें पूरा चांद दिखाई देगा। सिर्फ ये पूरा चांद सिर्फ एक नहीं बल्कि दो दिन तक पूरा देखा जा सकेगा। 

अमेरिकन मीटियोर सोसायटी का कहना है कि मध्य-उत्तरी गोलार्ध में उर्सिड उल्का की बरसात भी होगी जिसे शाम के बाद देखा जा सकता है। हलांकि धुंध और कोहरे के कारण इसे देखने में कुछ दिक्कतें हो सकती है। 

उल्काओं की होगी बरसात

इस खगोलीय घटना को साल की सबसे अनोखी खगोलीय घटना मानी जा रही है। इसके तहत मध्य उत्तरी गोलार्ध में सुबह होने से पहले तक 11 स्पोरैडिक उल्काएं देखी जा करेंगी। बताया जा रहा है कि ये बड़ा ही ही आकर्षक नजारा होगा। इस बरसात को Ursa minor का भी नाम दिया गया है। हो सकता है कि पूरा चांद दिखने की वजह से इन उल्का बारिशों को ना देखा जा सके। 

जूपिटर और मरक्यूरी दिखेंगे साथ

इस Winter Solstice में शुक्रवार को सूरज उगने से पहले मरक्यूरी और जूपिटर को भी साथ देखने जैसा ही प्रतीत होगा। हलांकि ये दोनों ही ग्रह बेहद दूर हैं मगर फिर भी ये आपस में टकरा सकते हैं। शाम सूर्य अस्त के बाद भी इसे देखा जा सकेगा। इस बार ये Winter Solstice इसलिए भी खास बताया जा रहा है क्योंकि इसी साल December Fill Moon और  Cold Moon के साथ Ursid meteor shower एक साथ देखा जा सकेगा। 

English summary :
Google Doodle today on 21st December is celebrating the Winter Solstice 2018. 21st December is the shortest day of the year 2018. Know the meaning of this winter solstice, what is it and Why Google is celebrating it through Doodle. Winter Solstice is called the smallest day of the year.


Web Title: know all about today's google doodle winter solstice on 21st December 2018

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे