जानिए कौन हैं भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस, जो अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद की होंगी उम्मीदवार, भारत से है गहरा नाता

By पल्लवी कुमारी | Published: August 12, 2020 10:01 AM2020-08-12T10:01:33+5:302020-08-12T10:01:33+5:30

अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समूहों ने बाइडेन द्वारा भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस (Kamala Harris)  को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने की सराहना करते हुए कहा है कि यह अमेरिका में पूरे समुदाय के लिए गर्व और उत्सव का क्षण था।

kamala harris Profile who is kamala harris all you need to know vice president candidate US election | जानिए कौन हैं भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस, जो अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद की होंगी उम्मीदवार, भारत से है गहरा नाता

Kamala Harris (File Photo)

Highlights55 वर्षीय कमला हैरिस के पिता अफ्रीकी हैं और मां भारतीय हैं। कमला हैरिस अमेरिका के कैलिफोर्निया की सीनेटर हैं। कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन तमिल मूल की भारतीय-अमेरिकन हैं और एक जानी-मानी कैंसर रिसर्चर और ऐक्टिविस्ट थीं। कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन ने अपनी बेटियों के नाम भी संस्कृत में रखे थे। वह हमेशा चाहती थीं कि उनके बच्चे भारतीय जड़ों से जुड़े रहें

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस (Kamala Harris) को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (अपना रनिंग मेट) चुना है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनी हैं। यदि हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर काबिज होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति होंगी।

55 वर्षीय कमला हैरिस अमेरिका की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं और भारत के साथ उनका एक गहरा नाता है। हैरिस का जन्म 1964 में कैलिफोर्निया में हुआ है। हैरिस की मां भारतीय मूल की डॉक्टर थीं। हैरिस के पिता अफ्रीकी हैं और एक इकॉनमिस्ट हैं। कमला हैरिस खुद अमेरिका के कैलिफोर्निया की सीनेटर हैं। कमला की बहन माया हैरिस साल 2016 में हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान का हिस्सा थीं। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैरिस को अकसर पथप्रदर्शक बताते हैं।

 <a href='https://www.lokmatnews.in/topics/joe-biden/'>जो बाइडेन </a>(Joe Biden) और कमला हैरिस (Kamala Harris) (फाइल फोटो)
जो बाइडेन (Joe Biden) और कमला हैरिस (Kamala Harris) (फाइल फोटो)

मेरी मां को भारतीय विरासत पर बहुत गर्व था: कमला हैरिस

सीएनएन को दिए अपने एक इंटरव्यू में कमला हैरिस ने कहा है, मेरी मां (श्यामला गोपालन) को अपनी भारतीय विरासत पर बहुत गर्व था। मेरी मां ने मुझे और मेरी बहन माया को हमारी संस्कृति के बारे में गर्व करने की सीख दी है। हम हर दो साल में भारत वापस आते थे। मेरे जीवन में सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक, मेरी मां के अलावा, मेरे नानाजी पीवी गोपालन हैं। मेरे नाना भारत सरकार में सिविल सर्वेंट के अलावा एक भारत में मूल स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। मैं जब भी अपने बचपन को याद करती हूं तो मैं खुद को अपने नाना के साथ बीच पर चलते हुए देखती हूं, जो नगर में रहते थे, जिसे तब मद्रास कहा जाता था।

कमला हैरिस (Kamala Harris) अपनी मां श्यामला गोपालन और बहन माया हैरिस के साथ (फाइल फोटो)
कमला हैरिस (Kamala Harris) अपनी मां श्यामला गोपालन और बहन माया हैरिस के साथ (फाइल फोटो)

आइए जानें कमला हैरिस (Kamala Harris) से जुड़ी कुछ बातें 

-हैरिस का ज्यातर बचपन अपने नाना पीवी गोपालन के साथ जांबिया में गुजरा है। पीवी गोपालन भारत सरकार में सिविल सर्वेंट थे। जिन्हें रोडेशिया (अब जिंबाब्वे) के शरणार्थियों की एंट्री मैनेज करने के लिए भेजा गया था। कमला ने कई बार बताया है कि उनके नाना उनके फेवरिट लोगों में से एक थे।

-कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन, जो एक भारतीय थीं, हमेशा चाहती थी कि उनके बच्चे भारतीय जड़ों से जुड़े रहें...इसलिए कमला हैरिस का ज्यादातर बचपन अपने नाना के साथ गुजरा है। 

- कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन तमिल मूल की भारतीय-अमेरिकन हैं और एक जानी-मानी कैंसर रिसर्चर और ऐक्टिविस्ट थीं। वह भारत से इतनी प्रभावित थीं कि उन्होंने अपनी बेटियों के नाम भी संस्कृत में रखे थे। जिसका प्रभाव हैरिस पर भी हुआ। श्यामला ने अपना स्नातक (ग्रैजुएशन) दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में बर्कली से पीएचडी करने के बाद ब्रेस्ट कैंसर पर रिसर्च की। श्यामला स्पेशल कमीशन ऑन ब्रेस्ट कैंसर का हिस्सा भी थीं। इसके अलावा श्यामला एक सिविल राइट्स ऐक्टिविस्ट्स भी थीं। 

कमला हैरिस (Kamala Harris) (फाइल फोटो)
कमला हैरिस (Kamala Harris) (फाइल फोटो)

-कमला ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और इकनॉमिक्स की पढ़ाई की है। उसके बाद कमला ने कैलिफोर्निया में 1990 में वकालत की पढ़ाई पूरी की और डेप्युटी डिस्ट्रिक्ट अटर्नी के तौर पर काम शुरू किया।

- कमला हैरिस उसके बाद कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल बनीं। हैरिस इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी-अमरीकी थीं। 2003 से 2011 तक वह सन फ्रैंसिस्को की डिस्ट्रिक्ट अटर्नी रहीं। 

- 2016 में कमला ने रिपब्लिकन सीनेटर लोरेटा सानशेज को हराकर अमेरिकी सीनेट में जूनियर रिप्रजेंटेटिव का पद जीता था। सीनेटर के तौर पर वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुखर रही हैं।

Web Title: kamala harris Profile who is kamala harris all you need to know vice president candidate US election

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे