अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: भारतीय मूल की कमला हैरिस होंगी डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार
By सुमित राय | Published: August 12, 2020 04:18 AM2020-08-12T04:18:54+5:302020-08-12T04:27:58+5:30
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।
इस साल के अंत अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। भारतीय मूल की कमला हैरिस इस पद के लिए चुनाव लड़ने वाली वो पहली ब्लैक वुमन होंगी। कमला हैरिस की जड़ें भारत से जुड़ी हैं और वो भारतीय-जमाईका मूल की हैं।
कैलिफोर्निया से सांसद कमला हैरिस को एक समय राष्ट्रपति पद की उम्मीद्वार मानी जा रही थीं और वह जो बाइडेन को चुनौती दे रही थीं, लेकिन वह रेस से बाहर हो गईं। इसके बाद जो बाइडेन ने उन्हें उप-राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुना है।
United States: Democratic presidential nominee Joe Biden picks Senator Kamala Harris as his running mate. pic.twitter.com/YbEg0EZtzO
— ANI (@ANI) August 11, 2020
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने के बाद कमला हैरिस ने कहा, "जो बिडेन अमेरिका के लोगों को एकजुट कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में हमारे लिए संघर्ष किया है। राष्ट्रपति के रूप में वह एक ऐसा अमेरिका बनाएंगे जो हमारे आदर्शों पर खरा उतरने वाला होगा। मैं उनके साथ उपराष्ट्रपति पद के लिए पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं और उन्हें हमारा कमांडर-इन-चीफ बनाने के लिए सभी प्रयास करूंगी।"
Joe Biden can unify American ppl as he's spent his life fighting for us. As president, he'll build an America that lives up to our ideals. I'm honoured to join him as party's nominee for Vice President &do what it takes to make him our Commander-in-Chief: US Senator Kamala Harris https://t.co/JHhboh1Zt7pic.twitter.com/slXHTNiW3U
— ANI (@ANI) August 11, 2020
कौन हैं कमला हैरिस?
55 साल की कमला हैरिस कैलिफोर्निया से सांसद हैं और दिसंबर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की रेस से बाहर हो गई थीं। कमला हैरिस का जन्म कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में हुआ था। उनकी मां का जन्म भारत में हुआ था, जबिक उनके पिता जमाइका के हैं। कमला ने हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। कमला कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल भी रह चुकी हैं। वह अमेरिका में पुलिस सुधार की बहुत बड़ी समर्थक हैं।