उत्तरी बुर्किना फासो के नागराओगो गांव में जिहादी हमला, 36 लोगों की हुई मौत

By भाषा | Published: January 22, 2020 09:44 AM2020-01-22T09:44:44+5:302020-01-22T09:44:44+5:30

इससे पहले अलमाउ गांव में उन्होंने चार लोगों की हत्या की थी। इसमें बताया गया कि हमलों में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। नागरिकों के खिलाफ ‘‘लगातार हो रहे हमलों’’ के मद्देनजर सरकार ने लोगों से रक्षा एवं सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने की अपील की है।

Jihadi attack in Nagraogo village of northern Burkina Faso, killed 36 people | उत्तरी बुर्किना फासो के नागराओगो गांव में जिहादी हमला, 36 लोगों की हुई मौत

उत्तरी बुर्किना फासो के नागराओगो गांव में जिहादी हमला, 36 लोगों की हुई मौत

Highlightsबुर्किना फासो की संसद ने मंगलवार को सर्वसम्मति से एक कानून भी पारित किया, जिसमें जिहादियों के खिलाफ लड़ाई में स्थानीय स्वयंसेवकों की भर्ती करने की अनुमति दी गई है।इन लोगों को ‘‘हल्के हथियार’’ मुहैया कराए जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल साहेल क्षेत्र के तीन देशों में हुए जिहादी हमलों में करीब 4,000 लोग मारे गए थे।

उत्तरी बुर्किना फासो के गांवों में सोमवार को आतंकवादी हमले में 36 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों से जिहादियों के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की अपील की है। सरकार ने बताया, ‘‘ आतंकवादी समूह’’ ने नागराओगो गांव के बाजार में हमला किया और 32 लोगों की हत्या कर दी।

इससे पहले अलमाउ गांव में उन्होंने चार लोगों की हत्या की थी। इसमें बताया गया कि हमलों में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। नागरिकों के खिलाफ ‘‘लगातार हो रहे हमलों’’ के मद्देनजर सरकार ने लोगों से रक्षा एवं सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने की अपील की है। बुर्किना फासो की संसद ने मंगलवार को सर्वसम्मति से एक कानून भी पारित किया, जिसमें जिहादियों के खिलाफ लड़ाई में स्थानीय स्वयंसेवकों की भर्ती करने की अनुमति दी गई है।

इन लोगों को ‘‘हल्के हथियार’’ मुहैया कराए जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल साहेल क्षेत्र के तीन देशों में हुए जिहादी हमलों में करीब 4,000 लोग मारे गए थे।  

English summary :
Jihadi attack in Nagraogo village of northern Burkina Faso, killed 36 people


Web Title: Jihadi attack in Nagraogo village of northern Burkina Faso, killed 36 people

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे