जापान की अदालत ने ‘ट्विटर किलर’ को दोषी करार दिया, 9 लोगों की हत्या कर कूलर में छिपाई थी लाश

By स्वाति सिंह | Published: October 1, 2020 10:35 AM2020-10-01T10:35:17+5:302020-10-01T10:54:06+5:30

शिरिषी पर आरोप है कि उसने 15 से 26 साल के पीड़ितों (आत्महत्या के बारे में ऑनलाइन पोस्ट किया था) उन लोगों से उसने ट्विटर के जरिए संपर्क किया था। इसके बाद आरोपी ने पीड़ितों से कहा था कि वह उन लोगों की योजना में मदद कर सकता है और उनके साथ मर भी सकता है। 

Japan 'Twitter killer' pleads guilty to murders', 240 bones recovered at home | जापान की अदालत ने ‘ट्विटर किलर’ को दोषी करार दिया, 9 लोगों की हत्या कर कूलर में छिपाई थी लाश

ताकाहिरो शिरीषी के फ्लैट में इंसानी शरीर के अंग बरामद किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।

Highlightsट्विटर किलर’ को नौ लोगों की हत्या का दोषी करार दिया है। आरोपी शिरीषी पीड़ितों को मारने के बाद उनके बॉडी पार्ट्स को कूलबॉक्सों रखता था।

टोक्यो: जापान की एक अदालत ने ‘ट्विटर किलर’ को नौ लोगों की हत्या का दोषी करार दिया है। साल 2017 में 29 साल के ताकाहिरो शिरीषी के फ्लैट में इंसानी शरीर के अंग बरामद किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को अदालत में ‘ट्विटर किलर’ ने नौ लोगों की हत्या की बात कबूल कर ली थी। 

हालांकि, उसके वकीलों ने कहा था कि उस पर लगे चार्ज को कम करने की अपील की है। वकील ने दलील दी है कि ताकाहिरो ने उन्हीं लोगों को मारा था, जिन्होंने सोशल मीडिया पर खुद आत्महत्या की इच्छा जताई थी। एनएचके (NHK) की रिपोर्ट की मानें तो आरोपी शिरीषी पीड़ितों को मारने के बाद उनके बॉडी पार्ट्स को कूलबॉक्सों रखता था। इसके साथ ही ट्विटर किलर पर रेप का भी आरोप है। शिरिषी पर आरोप है कि उसने 15 से 26 साल के पीड़ितों (आत्महत्या के बारे में ऑनलाइन पोस्ट किया था) उन लोगों से उसने ट्विटर के जरिए संपर्क किया था। इसके बाद आरोपी ने पीड़ितों से कहा था कि वह उन लोगों की योजना में मदद कर सकता है और उनके साथ मर भी सकता है। 

कोर्ट में वकीलों ने की सजा कम करने की अपील 

बता दें कि जापानी कानून के मुताबिक उसे फांसी पर लटका दिया जाएगा। हालांकि, उसके वकील चाहते हैं कि उसकी सजा को कम कर दिया जाए, क्यों कि उसने पीड़ितों की सहमति से उनकी हत्या की थी, इसलिए उसे छह महीने से सात साल तक की ही सजा दी जाए। वहीं, एक इंटरव्यू में शिरीषी ने बताया कि वह अपने वकीलों की बात से सहमति नहीं रखता, वह अभियोजक पक्ष को बताएगा कि उसने पीड़ितों को उनकी सहमति से नहीं मारा। आरोपी शिरिषी ने कोर्ट में कहा कि उसने सभी लोगों की उनकी सहमति के बिना ही मारा था। 

घर से मिली थी 240 हड्डियां

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

गौरतलब है कि तीन साल पहले पुलिस ने शिरीषी को एक 23 साल की महिला के लापता होने पर हिरासत में लिया था। उस महिला ने भी कथित तौर पर ट्विटर पर खुद को मारने की इच्छा जाहिर की थी। लापता महिला के भाई ने ट्विटर पर संदिग्ध गतिविधि देखी थी।

साल 2017 में हैलोवीन त्योहार के मौके पर पुलिस को उसके घर में नौ अधूरे शरीर और लगभग 240 हड्डियां, कूलर्स और टूल बॉक्स में मिली जिन्हें बिल्ली की गंदगी से ढका गया था जैसे कोई सबूत छिपाए जा रहे हों। कहा जा रहा है कि सबूत छिपाने के लिए बिल्ली की गंदगी से ढकी गई मांस और हड्डियां आठ महिलाओं और एक पुरुष की हैं। उसकी पांच महीने तक मानसिक रोग के लिए पूरी तरह से जांच की गई। इसके बाद साफ कर दिया गया कि उसे जुर्म के लिए करार किया जा सकता है। 

Web Title: Japan 'Twitter killer' pleads guilty to murders', 240 bones recovered at home

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :japanजापान