स्वास्थ्य कारणों से जापान के पीएम शिंजो आबे देंगे इस्तीफा, साढ़े सात साल लगातार प्रधानमंत्री रहने का है रिकॉर्ड

By सुमित राय | Published: August 28, 2020 10:58 AM2020-08-28T10:58:31+5:302020-08-28T11:50:12+5:30

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है।

Japan PM Shinzo Abe to resign over health, reports news agency AFP quoting local media | स्वास्थ्य कारणों से जापान के पीएम शिंजो आबे देंगे इस्तीफा, साढ़े सात साल लगातार प्रधानमंत्री रहने का है रिकॉर्ड

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने जा रहे हैं। (फाइल फोटो)

Highlightsजापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से अपने पद से इस्‍तीफा देने जा रहे है।आबे कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और उन्‍हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है।शिंजो आबे को लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से अपने पद से इस्‍तीफा देने जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि शिंजो आबे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और उन्‍हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसाल बताया जा रहा है कि शिंजो आबे जल्द ही इसको लेकर औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

शिंजो आबे को लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है। इसमें आंत में नासूर और सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। जापान के सत्‍ताधारी दल ने कहा है कि आबे की तबीयत ठीक है, लेकिन उन्हें लागातार हॉस्पिटल जाना पड़ा रहा है।

सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड

बता दें कि शिंजो का कार्यकाल सितबंर 2021 तक है। पिछले सोमवार को आबे ने अपने कार्यालय में साढ़े सात साल पूरे कर ल‍िए और वह जापान के सबसे ज्‍यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए थे। इससे पहले यह रिकार्ड उनके चाचा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इसाकु सैतो के नाम था।

शिंजो आबे की लोकप्रियता हुई है कम

हाल के समय में कोरोना वायरस से ठीक से नहीं निपटने के कारण शिंजो आबे की लोकप्रियका पहले के मुकाबले कम हुई है। जापान की क्योडो न्यूज एजेंसी के सर्वे के मुताबिक कहा गया है कि देश में 58.4% लोग कोरोना महामारी से निपटने के सरकार के तरीके से नाखुश हैं। मौजूदा कैबिनेट की अप्रूवल रेटिंग 36% है, जोकि शिंजो के 2012 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से सबसे कम है।

Web Title: Japan PM Shinzo Abe to resign over health, reports news agency AFP quoting local media

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे