Japan News: जापान में बारिश-बाढ़, 58 लोगों की मौत, नदियां उफान पर, राहत तेज, दर्जनों लापता, 30 लाख लोग सुरक्षित जगह पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 8, 2020 02:41 PM2020-07-08T14:41:06+5:302020-07-08T14:48:41+5:30

जापान में भारी बारिश, बाढ़ से लोग प्रभावित है। यहां पर रिकॉर्ड बारिश हुई है। अभी तक 58 लोगों की मौत हुई है। राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

Japan floods kill 58 people after record-breaking rainfall southern island of Kyushu | Japan News: जापान में बारिश-बाढ़, 58 लोगों की मौत, नदियां उफान पर, राहत तेज, दर्जनों लापता, 30 लाख लोग सुरक्षित जगह पर

तकायामा शहर में कई घर मिट्टी धंसने से तबाह हो गए। यहां पेड़ उखड़ गए मलबा बिखरा हुआ है। (file photo)

Highlightsपिछले कई दिनों में बाढ़ में कम से कम 58 लोग मारे गए हैं। बुधवार सुबह तक मध्य जापान के नगानो और गिफू के कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। एनएचके टेलीविजन में दिखाई गई तस्वीरों के अनुसार हिदा नदी उफान पर है और तट को तोड़ते हुए नदी के पास के राष्ट्रीय राजमार्ग को इसने क्षतिग्रस्त कर दिया।मध्य जापान के दूसरे शहर गेरो में नदी का पानी नदी के ऊपर बने पुल के ठीक नीचे पहुंच गया है।

तोक्योः लगातार बारिश के कारण जापान का दक्षिणी इलाका बाढ़ से जूझ रहा है और अब बुधवार से उत्तरपूर्वी जापान में भी भारी बारिश शुरू हो गई। इससे यहां नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। मकानों तथा सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है।

पिछले कई दिनों में बाढ़ में कम से कम 58 लोग मारे गए हैं। बुधवार सुबह तक मध्य जापान के नगानो और गिफू के कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। एनएचके टेलीविजन में दिखाई गई तस्वीरों के अनुसार हिदा नदी उफान पर है और तट को तोड़ते हुए नदी के पास के राष्ट्रीय राजमार्ग को इसने क्षतिग्रस्त कर दिया।

मध्य जापान के दूसरे शहर गेरो में नदी का पानी नदी के ऊपर बने पुल के ठीक नीचे पहुंच गया है। तकायामा शहर में कई घर मिट्टी धंसने से तबाह हो गए। यहां पेड़ उखड़ गए मलबा बिखरा हुआ है। यहां रहने वालों के बारे में तत्काल कुछ पता नहीं चल पाया है।

देश भर में लगभग 36 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई थी, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है और आश्रय लेने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। भारी बारिश से मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 58 पर पहुंच गया। इनमें से ज्यादातर लोग सर्वाधिक प्रभावित कुमामेटो प्रांत के हैं।

कम से कम एक दर्जन से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। भारी बारिश के कारण दक्षिण जापान के शहरों आई बाढ़ का पानी गलियों में घुस गया जिसके बाद सैनिकों ने लोगों को बचाने के लिए नाव का प्रयोग किया। जापान के दक्षिणी क्षेत्र किशू में शुक्रवार रात से ही बारिश हो रही है जिसके बाद बाढ़ आ गई।

एक बुजुर्ग महिला ने सरकारी टेलीविजन एनएचके से कहा कि वह बचने के लिए सड़क पर चलने लगी लेकिन बाढ़ का पानी अचानक बढ़कर उनके गले तक पहुंच गया। एक अन्य महिला ने कहा, ‘‘मैं लगभग बह गई थी और मुझे बिजली के एक खंभे को पकड़ना पड़ा।’’ जापान के तीसरे सबसे बड़े द्वीप किशू में करीब 30 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

Web Title: Japan floods kill 58 people after record-breaking rainfall southern island of Kyushu

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे