इंटरपोल भारत में 2022 में करेगा महासभा का आयोजन, यह है वजह
By भाषा | Published: October 19, 2019 01:05 AM2019-10-19T01:05:45+5:302019-10-19T01:05:45+5:30
इंटरपोल (अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) एक अंतर सरकारी संगठन है जिसमें भारत समेत 194 सदस्य देश हैं।
इंटरपोल साल 2022 में भारत में अपनी महासभा का आयोजन करेगा। यह आयोजन देश की आजादी के 75वें वर्ष के साथ होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगस्त में इंटरपोल के महासचिव जर्गन स्टॉक के साथ अगस्त में यहां मुलाकात के दौरान इस संबंध में एक प्रस्ताव दिया था।
इंटरपोल (अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) एक अंतर सरकारी संगठन है जिसमें भारत समेत 194 सदस्य देश हैं। इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस में और इसकी स्थापना अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन के तौर पर 1923 में हुई थी और इसने 1956 में अपने आप को इंटरपोल कहना शुरू कर दिया।
सबसे पुराने सदस्यों में शुमार भारत 1949 में इस संगठन में शामिल हुआ था। भारत ने अब तक केवल एक बार 1997 में इंटरपोल महासभा का आयोजन किया था। इस साल महासभा का आयोजन चिली में हुआ।