इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी से तबाही, लगभग 400 लोगों की मौत

By स्वाति सिंह | Published: September 29, 2018 04:04 PM2018-09-29T16:04:21+5:302018-09-29T16:07:51+5:30

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने मृतकों की संख्या अब तक 384 बताई है। यह आंकड़ा पालू नाम के शहर में मारे गए लोगों का है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Indonesia tsunami and earthquake kill 400, hundreds injured | इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी से तबाही, लगभग 400 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी से तबाही, लगभग 400 लोगों की मौत

जकार्ता, 29 सितंबर: इंडोनेशिया का पालू शहर शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप के बाद आई सुनामी से भी प्रभावित हुआ।

शनिवार को इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने बताया कि इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में जोरदार भूकंप और इससे पैदा हुई सुनामी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या करीब 400 हो गई है।

इलाज के लिए बड़ी संख्या में अस्पताल आए घायलों से डॉक्टरों को जूझना पड़ रहा है। राहत और बचाव कर्मी भी प्रभावितों की सहायता में लगे हैं।

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने मृतकों की संख्या अब तक 384 बताई है। यह आंकड़ा पालू नाम के शहर में मारे गए लोगों का है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

करीब साढ़े तीन लाख की आबादी वाले शहर पालू में कल सुनामी की 1.5 मीटर (पांच फुट) ऊंची लहरें उठी थीं। कई लोगों के शव समुद्र तट पर नजर आए। 

आपदा एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार की शाम होने के कारण समुद्र तट के किनारे जश्न की तैयारियों में जुटे सैकड़ों लोगों का अता-पता नहीं होने के कारण भी चिंता पैदा हो गई है।

अस्पतालों में बड़ी संख्या में घायल लोग भर्ती हैं। कई लोगों का इलाज खुले आसमान के नीचे किया जा रहा है जबकि जीवित बचे अन्य लोग मृतकों के शव बरामद करने में जुटे हुए हैं। 

एक व्यक्ति को समुद्र तट के पास एक छोटे बच्चे का रेत से सना शव निकालते देखा गया।

2004 में  2,20,000 लोग मारे गए थे

दिसंबर 2004 में पश्चिमी इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके कारण आयी सुनामी के कारण हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों में 2,20,000 लोग मारे गये थे। 

(भाषा इनपुट के साथ)

English summary :
On Saturday, the Indonesian disaster agency said that the number of people who died in the earthquake and the resulting tsunami in Sulawesi Island of Indonesia has increased to 400.


Web Title: Indonesia tsunami and earthquake kill 400, hundreds injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे