इंडोनेशिया की राजधानी में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, अब तक 43 लोगों की मौत, 1,92,000 अस्थायी शिविर में

By भाषा | Published: January 2, 2020 10:44 AM2020-01-02T10:44:37+5:302020-01-03T14:38:49+5:30

मानसून की बारिश और उफनती नदियों की वजह से कम से कम 169 इलाके जलमग्न हो गए। जकार्ता के बाहरी जिलों बोगोर एवं दीपोक जिलों में भूस्खलन हुआ।

Indonesia New Year flood death toll doubles to 16, thousands stuck says official | इंडोनेशिया की राजधानी में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, अब तक 43 लोगों की मौत, 1,92,000 अस्थायी शिविर में

बाढ़ के पानी के आठ फुट ऊपर तक पहुंच जाने के कारण 31000 से अधिक लोगों को अस्थायी आश्रयगृहों में शरण लेनी पड़ी।

इंडोनेशिया में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण जकार्ता और आसपास के इलाकों में 43 लोगों की मौत हो गई।

 बचावकर्मी शुक्रवार को लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं और स्वास्थ्य अधिकारी बीमारियां फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। नए साल से एक दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद से अब भी दस से अधिक लोग लापता हैं। भारी बारिश और बाढ़ के कारण राजधानी में कई इलाके जलमग्न हो गए और हजारों लोग बेघर हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 1,92,000 लोगों को अस्थायी शिविरों में पहुंचाया गया है। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बताया कि जिन लोगों के घर अब भी पानी में डूबे हुए हैं उसने सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है।

एजेंसी ने बताया कि ग्रेटर जर्काता और नजदीक लेबक रीजेंसी में 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई इलाकों में पानी का स्तर घट रहा है और बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है।

Web Title: Indonesia New Year flood death toll doubles to 16, thousands stuck says official

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे