इंडोनेशिया में बाढ़ः 21 लोगों की मौत, कई लापता, 4000 से अधिक लोग प्रभावित, बांग्लादेश में 7 लाख से अधिक विस्थापित

By भाषा | Published: July 15, 2020 02:39 PM2020-07-15T14:39:19+5:302020-07-15T19:42:06+5:30

एशिया के कई देश में बाढ़ से हालात खराब है। इंडोनेशिया में 16 लोगों की मौत हो गई है। हजारों लोग प्रभावित हैं। वहीं बांग्लादेश में लाखों लोग प्रभावित हैं।

Indonesia Flash flood in leaves 16 dead, 23 missing North Luwu district official Indah Putri Indriani | इंडोनेशिया में बाढ़ः 21 लोगों की मौत, कई लापता, 4000 से अधिक लोग प्रभावित, बांग्लादेश में 7 लाख से अधिक विस्थापित

बाढ़ के कारण उत्तरी लुवु जिले के छह उपजिलों में रहने वाले 4000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। (file photo)

Highlights ‘‘राष्ट्रीय तलाश एवं बचाव एजेंसी से मिली ताजा जानकारी के अनुसार 16 लोग मारे गए हैं और हम 23 लोगों की अब भी तलाश कर रहे हैं।’’इंदह पुतरी इन्द्राणी ने कहा कि मूसलाधार बारिश से तीन नदियों में उफान के कारण सोमवार शाम से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाढ़ के पानी के साथ मिट्टी और बाकी चीजें सड़कों पर फैल गईं तथा हजारों घरों में घुस गई।

जकार्ताः इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में अचानक आयी बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 21 हो गयी है जबकि दो व्यक्ति अब भी लापता हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाती ने बताया कि लगातार हो रही बारिश तथा सड़कों पर एवं घरों में कीचड़ की मोटी परत होने से तलाश एवं बचाव अभियान प्रभावित हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ में दस अन्य लोग घायल हुये हैं । उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रांत के छह उप जिले प्रभावित हुये हैं।

बुधवार की शाम तक 2650 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था। उत्तर लुवु जिले के अधिकारी इंदाह पुत्री इंद्रियानी ने कहा कि भारी बारिश के कारण तीन नदियां उफान पर हैं। इसके कारण सोमवार शाम से बाढ़ आनी शुरू हुयी। भारी बारिश के कारण भूस्खलन की भी घटना हुयी है।

इंडोनेशिया के दक्षिणी सुलावेसी प्रांत में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 21 लोगों की जान चली गई और अन्य लापता हैं।

राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाटी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय तलाश एवं बचाव एजेंसी से मिली ताजा जानकारी के अनुसार 21 लोग मारे गए हैं और हम लोगों की अब भी तलाश कर रहे हैं।’’ उत्तर लुवु जिले की अधिकारी इंदह पुतरी इन्द्राणी ने कहा कि मूसलाधार बारिश से तीन नदियों में उफान के कारण सोमवार शाम से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी के साथ मिट्टी और बाकी चीजें सड़कों पर फैल गईं तथा हजारों घरों में घुस गई। बाढ़ के कारण उत्तरी लुवु जिले के छह उपजिलों में रहने वाले 4000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जाटी ने कहा, ‘‘ प्रांतीय सड़क मिट्टी से भरी है और इससे मुख्य कमान पोस्ट तथा प्रभावित इलाकों में पहुंचने का रास्ता बाधित हो गया है।’’ इंडोनेशिया में अक्सर भारी बारिश से भूस्खलन होते हैं। यहां लाखों लोग पहाड़ी इलाकों और डूब क्षेत्र के पास रहते हैं।

बांग्लादेश में भीषण बाढ़ से सात लाख से अधिक लोग विस्थापित

बांग्लादेश में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से 7 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं जबकि सैंकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं। साथ ही, 14 नदियों के जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गए हैं। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है।

बांग्लादेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के कई जिलों में बाढ़ से बुरे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। बाढ़ पूर्वानुमान एवं चेतावनी केन्द्र के अनुसार सोमवार को 14 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं।

'ढाका ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार जमालपुर, कुरीग्राम और गैबंध में मंगलवार सुबह तक 5 पांच लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। इसके चलते लोगों और घरेलू पशुओं के समाने संकट खड़ा हो गया है। बांग्लादेश में जमुना कहलाई जाने वाली ब्रह्मपुत्र नदी, जमालपुर के बहादुरपुर प्वाइंट पर खतरे के निशान से 99 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। 

Web Title: Indonesia Flash flood in leaves 16 dead, 23 missing North Luwu district official Indah Putri Indriani

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे