भारतीय मूल की कवयित्री भानु कपिल को मिला टी एस एलियट पुरस्कार
By भाषा | Published: January 25, 2021 11:47 PM2021-01-25T23:47:09+5:302021-01-25T23:47:09+5:30
लंदन, 25 जनवरी भारतीय मूल की लेखिका एवं कवयित्री भानु कपिल को प्रतिष्ठित टी एस एलियट पुरस्कार के लिए चुना गया है।
इंग्लैंड में जन्मीं और लंदन में पली-बढ़ीं कपिल ने अन्य नौ प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता है। उन्हें उनकी रचना ‘हाउ टू वाश ए हार्ट’ के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
यह पुरस्कार जीतने वालों को 25,000 पाउंड का चेक मिलता है।
कपिल ने इस पुरस्कार के लिए चुने जाने पर खुशी व्यक्त की है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।