सऊदी अरब: रियाद में महात्मा गांधी की जयंती पर साइकिल रैली से भारत ने दिया वैश्विक शांति का संदेश

By एसके गुप्ता | Published: June 7, 2019 08:58 PM2019-06-07T20:58:22+5:302019-06-07T20:58:22+5:30

सऊदी अरब में भारत के राजदूत डा. अशरफ सईद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस छह किलोमीटर की साइकिल रैली के लिए सात टीमें तैनात की गई थी।

Indian Embassy in Saudi organises 'Gandhi cycle rally for peace' | सऊदी अरब: रियाद में महात्मा गांधी की जयंती पर साइकिल रैली से भारत ने दिया वैश्विक शांति का संदेश

सऊदी अरब: रियाद में महात्मा गांधी की जयंती पर साइकिल रैली से भारत ने दिया वैश्विक शांति का संदेश

Highlightsमहात्मा गांधी का जीवन दर्शन इस गतिशीलता और जीवंतता को दर्शाता है: भारतीय राजदूत डा. अशरफ सईदडा. सईद ने रैली को सफल बनाने के लिए प्रतिभागियों की प्रशंसा की और उन्हें भागीदारी के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए।

सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित भारतीय दूतावास में शुक्रवार सुबह महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शांति संदेश देने के लिए गांधी शांति रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन डिप्लोमैटिक क्वार्टर अथॉरिटी और सऊदी अरब साइक्लिंग फेडरेशन के सहयोग से किया गया। यह साइकिल रैली विश्व स्तर पर आयोजित हो रहे कार्यक्र मों की श्रृंखला का हिस्सा थी।

सऊदी अरब में भारत के राजदूत डा. अशरफ सईद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस छह किलोमीटर की साइकिल रैली के लिए सात टीमें तैनात की गई थी। इसमें साइक्लिंग कर रही टीम के सदस्यों ने साइकिल एरोबिक से लोगों का मनोरंजन किया।

भारतीय राजदूत डा. अशरफ सईद ने कहा कि एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए गतिशीलता जरूरी है। महात्मा गांधी का जीवन दर्शन इस गतिशीलता और जीवंतता को दर्शाता है। महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को शांति और संयम का संदेश दिया था।

डा. सईद ने रैली को सफल बनाने के लिए प्रतिभागियों की प्रशंसा की और उन्हें भागीदारी के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर रियाद में तैनात भारतीय दूतावास के डीसीएम सोहेल खान के अलावा रियाद के कई प्रसिद्घ और प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थिति थे।

Web Title: Indian Embassy in Saudi organises 'Gandhi cycle rally for peace'

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे