अमेरिका के बाद रूस के निशाने पर हैं भारतीय चुनावः ऑक्सफोर्ड प्रोफेसर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 4, 2018 05:38 AM2018-08-04T05:38:51+5:302018-08-04T05:38:51+5:30

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सोशल मीडिया के विशेषज्ञ ने आशंका जाहिर की है कि रूस अब भारत के चुनाव प्रभावित कर सकता है।

Indian elections may be the next target of Russia says Oxford Professor | अमेरिका के बाद रूस के निशाने पर हैं भारतीय चुनावः ऑक्सफोर्ड प्रोफेसर

अमेरिका के बाद रूस के निशाने पर हैं भारतीय चुनावः ऑक्सफोर्ड प्रोफेसर

नई दिल्ली/वाशिंटन, 4 अगस्तः अमेरिका में हुए 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप की बात सामने आई है। और अब रूस की नजरें भारत और ब्राजील के चुनाव पर लग गई हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सोशल मीडिया सोशल मीडिया के विशेषज्ञ फिलिप एन हॉवर्ड ने अमेरिकी संसद की खुफिया मामलों की समिति के सामने यह आशंका जाहिर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेषज्ञ ने बताया कि चुनावों में यह हस्तक्षेप सोशल मीडिया के जरिए हो सकता है। हालांकि उन्होंने इसका स्पष्ट प्रकार नहीं बताया।

हॉवर्ड ने कहा कि दोनों ही देशों में स्थिति इसलिए ज्यादा गंभीर होने की आशंका है, क्योंकि वहां का मीडिया अपेक्षाकृत कम पेशेवर है। अमेरिका का ज्यादा पेशेवर मीडिया रूस की साजिश से नहीं बच पाया। हॉवर्ड ने कहा कि आगामी वर्षों में जिन लोकतांत्रिक देशों में चुनाव है वहां रूस हस्तक्षेप कर सकता है। सीनेटर सूसन कोलिंस के सवाल के जवाब में हॉवर्ड ने उन्हें हंगरी के मीडिया में हस्तक्षेप के तरीकों के बारे में बताया।

हॉवर्ड ने कहा कि अमेरिका का मीडिया दुनिया में सबसे ज्यादा पेशेवर है। वह खबर के स्त्रोत पर सबसे ज्यादा गौर करता है। ट्वीट्स आदि पर भी उसकी निर्भरता बहुत कम होती है। लेकिन भारत और ब्राजील जैसे लोकतांत्रिक देशों में हालात खतरनाक हैं। इन देशों के मीडिया संस्थानों को सीखने और खुद को विकसित करने की जरूरत है। तभी वे साजिशों से खुद को सुरक्षित रख पाएंगे।

PTI Inputs

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनलयहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Indian elections may be the next target of Russia says Oxford Professor