चीन को पीछे छोड़ 2027 तक विश्व में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश होगा भारत

By रजनीश | Published: June 18, 2019 10:18 AM2019-06-18T10:18:03+5:302019-06-18T10:18:03+5:30

साल 2050 तक वैश्विक जनसंख्या वृद्धि में 9 देश सबसे आगे होंगे। पूरी जनसंख्या वृद्धि की आधे से अधिक आबादी इन देशो से होगी।

india will overtake china as worlds most populous country in just 8 years un report | चीन को पीछे छोड़ 2027 तक विश्व में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश होगा भारत

साल 1990 में प्रति व्यक्ति औसत आयु 64.2 साल थी जो 2019 में 72.6 साल तक पहुंच गई।

यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट के मुताबिक आठ सालों में जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ भारत विश्व में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। सेंचुरी के अंत तक यह सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होगा।

साल 2019 से 2050 के बीच चीन की जनसंख्या 31.4 मिलियन या कहें तो 2.2 परसेंट तक घटने की उम्मीद है। 'द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2019' नाम से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2050 तक विश्व की आबादी 2 मिलियन तक बढ़ने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो यह संख्या 7.7 बिलियन से बढ़कर 9.7 मिलियन हो जाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक विश्व भर में बढ़ने वाली आबादी की आधे से अधिक संख्या 9 देशों की होगी। इनमें भारत सबसे आगे होगा उसके अलावा नाइजीरिया, पाकिस्तान, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो, इथोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, इजिप्ट और यूएस है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जनसंख्या वृद्धि में कमी ग्लोबल फर्टिलिटी रेट कम होने से आएगी। साल 1990 में प्रति महिला जन्मदर 3.2 थी। 2019 में गिरकर यह संख्या 2.5 बर्थ पर वूमेन तक आ गई। साल 2050 तक जन्मदर की यह संख्या 2.2 बर्थ प्रति महिला होने का अनुमान है।

जबकि लंबे समय तक जनसंख्या नियंत्रण के लिए जन्मदर की संख्या 2.1 प्रति महिला होना जरूरी है। 

हालांकि पहले की तुलना में अब लंबे जीवन की संभावना बढ़ी है। साल 1990 में एक व्यक्ति औसत 64.2 साल जीवन जीता था जो 2019 में बढ़कर 72.6 साल तक पहुंच गया। 2050 तक यह 77.1 साल तक जीवन जीने की औसत उम्र हो सकती है।

Web Title: india will overtake china as worlds most populous country in just 8 years un report

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे