पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री ने दी भारत और पाक नेताओं को सलाह- अंतरिक्ष कूटनीति से दोनों देशों के बीच बन सकता है शांति का रास्ता

By भाषा | Published: September 18, 2019 05:38 AM2019-09-18T05:38:00+5:302019-09-18T05:38:00+5:30

भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद नयी दिल्ली और इस्लामाबाद में तनाव के बीच पाक अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि अंतरिक्ष खोज के युग में भारत और पाकिस्तान के नेताओं को संदेश दिया कि विवादित मुद्दों के शांतिपूर्ण हल तलाशने के लिए दोनों देश शांति और भरोसे के लिए जगह बनाएं।

India Pakistan should explore space diplomacy for peace Pakistan astronaut | पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री ने दी भारत और पाक नेताओं को सलाह- अंतरिक्ष कूटनीति से दोनों देशों के बीच बन सकता है शांति का रास्ता

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsसलीम ‘स्पेस ट्रस्ट’ की संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष हैं।उन्होंने कहा कि वह अंतरिक्ष का व्यावसायीकरण करने का समर्थन करती हैं।

पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री नमीरा सलीम ने कहा है कि दक्षिण एशिया क्षेत्र को नवोन्मेषी अंतरिक्ष कूटनीति से फायदा हो सकता है। वह पिछले हफ्ते चंद्रयान-2 मिशन पर भारत को बधाई देकर सुर्खियों में आ गई थीं। सलीम ने कहा कि अंतरिक्ष के जरिए हम राजनीति से ऊपर उठ सकते हैं जहां सभी सरहदें और सीमाएं विलीन हो जाती हैं।

भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद नयी दिल्ली और इस्लामाबाद में तनाव के बीच सलीम ने कहा कि अंतरिक्ष खोज के युग में भारत और पाकिस्तान के नेताओं को उनका संदेश है कि क्षेत्र के विवादित मुद्दों के शांतिपूर्ण हल तलाशने के लिए दोनों देश शांति और भरोसे के लिए जगह बनाएं।

सलीम ‘स्पेस ट्रस्ट’ की संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष हैं। यह एक गैर लाभकारी संस्था है। उन्होंने कहा कि वह अंतरिक्ष का व्यावसायीकरण करने का समर्थन करती हैं जो सभी क्षेत्रों के लिए अंतरिक्ष के दरवाजे खोले और उनका मानना है कि अंतरिक्ष अब विश्व नेताओं तथा राजनीतिक नेताओं के लिए खुला है।

Web Title: India Pakistan should explore space diplomacy for peace Pakistan astronaut

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे