भारतीय मछुआरों पर पाकिस्तान के हमले की भारत ने की निंदा

By भाषा | Published: April 14, 2020 05:19 AM2020-04-14T05:19:52+5:302020-04-14T05:19:52+5:30

दो भारतीय नौकाओं पर सवार होकर भारतीय मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गए थे, जिनपर पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी को जवानों ने हमला कर दिया।

India condemns Pakistan's attack on Indian fishermen | भारतीय मछुआरों पर पाकिस्तान के हमले की भारत ने की निंदा

भारतीय मछुआरों पर पाकिस्तानी सेना ने किए हमले

Highlightsदो भारतीय नौकाओं ‘ओमकार’ तथा ‘महासागर’ पर सवार भारतीय मछुआरों पर पाकिस्तानी सेना ने निशाना साधा।भारत ने पाकिस्तानी अफसरों से उसके बलों को ऐसे जघन्य कृत्यों से बचने का निर्देश देने को कहा है।

नयी दिल्ली: भारत ने गुजरात के समुद्र तट के निकट मछली पकड़ने वाली दो भारतीय नौकाओं पर पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी के हमले की निंदा की है और पड़ोसी देश को चेतावनी दी है कि इस तरह का जघन्य कृत्य फिर नहीं दोहराए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंसी के कर्मियों ने रविवार को मछली पकड़ने वाली दो भारतीय नौकाओं ‘ओमकार’ तथा ‘महासागर’ पर सवार भारतीय मछुआरों पर निशाना साधा। सूत्रों के मुताबिक भारत ने ‘जानबूझकर किये गये इस हमले’ के लिए और भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी के लिए पाकिस्तान को कड़ा डेमार्श जारी किया।

उन्होंने कहा कि हमले में एक मछुआरा घायल हो गया और भारत ने पाकिस्तानी अफसरों से उसके बलों को ऐसे जघन्य कृत्यों से बचने का निर्देश देने को कहा है। एक सूत्र ने कहा, ‘‘भारतीय नौकाओं पर गोली चलाने और भारतीय मछुआरों को शारीरिक क्षति पहुंचाने के पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के निंदनीय और गैर-पेशेवर कृत्य की भारत कड़ी भर्त्सना करता है।’’  

Web Title: India condemns Pakistan's attack on Indian fishermen

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे