जेल में बंद 26 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने किया रिहा, वाघा बॉर्डर पर आज करेगा अधिकारियों के हवाले
By भाषा | Published: August 13, 2018 12:25 AM2018-08-13T00:25:19+5:302018-08-13T00:25:19+5:30
मछुआरों को सोमवार को वाघा सीमा पर भारतीय सीमा अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली, 13 अगस्त:पाकिस्तान की नयी सरकार को सत्ता सौंपने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कल नवनिर्वाचित संसद की पहली बैठक होगी और उससे पहले देश ने एक सद्भावपूर्ण पहल करते हुए रविवार को अपनी जेलों में बंद 26 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया।
मछुआरों को पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्र में कथित रूप से घुसने के लिए गिरफ्तार किया गया था। ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की खबर के अनुसार उन्हें कराची की मलिर जेल से कैंट रेलवे स्टेशन भेजा गया जहां से उन्हें लाहौर ले जाया जाएगा।
खबर के अनुसार मछुआरों को सोमवार को वाघा सीमा पर भारतीय सीमा अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा। ईधी फाउंडेशन के अधिकारी साद ईधी ने कहा कि धमार्थ संगठन ने रिहा किए गए भारतीय मछुआरों की यात्रा संबंधी खर्च का जिम्मा लिया है।
हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!